ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे

By Goapl Gupta · 25 Jul 2026 · 7 views
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में 25 जुलाई को बड़े उत्साह एवं खेल भावना के साथ स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ घोष वादन और शपथ दिलाने से किया गया ।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

स्पोर्ट्स डे के अंतर्गत कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊँची कूद , दौड़ सहित अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, उत्साह और खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कबड्डी और खो-खो के मुकाबले विशेष रूप से रोमांचक रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, टीमवर्क और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं लंबी कूद एवं ऊँची कूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने कौशल और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्य माधवी आमेटा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा सभी विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
स्पोर्ट्स डे का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा से भरपूर रहा तथा विद्यालय परिसर पूरे दिन खेल गतिविधियों और उत्सव के माहौल से सराबोर रहा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube