ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सर्व समाज की प्रगति में भी सहायक सिद्ध हो रहा -विप्र फाउंडेशन

By Goapl Gupta · 20 Feb 2026 · 35 views
सर्व समाज की प्रगति में भी सहायक सिद्ध हो रहा -विप्र फाउंडेशन

असिस्टेंट प्रोफेसर लेखा एवं बिजनेस सांख्यिकी विषय में अक्षय 20 वीं,चेतन ने 22वीं व अर्पिता ने 27 वीं रैंक हासिल की

सर्व समाज के अभ्यर्थियों को कराई जा रही निशुल्क तैयारी से चयनित हो चुके हैं सर्व समाज के अनेक विद्यार्थी

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। सर्व समाज की प्रगति में भी अब फाउंडेशन सहायक सिद्ध हो रहा है। गत दिनों हुई राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर लेखा एवं बिजनेस सांख्यिकी विषय का अंतिम परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। जिसमें विप्र फाउंडेशन के शिक्षा प्रकोष्ठ रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ, उदयपुर द्वारा निशुल्क इंटरव्यू की तैयारी के परिणाम स्वरूप तीन अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की। जिसमें 20 वीं रैंक पर अक्षय हिंडेरिया, 22वीं रैंक पर चेतन प्रकाश शर्मा (भटेवर में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में सेवारत) तथा 27 वीं रैंक पर अर्पिता दानी (नि. डूंगला जिला चित्तौड़गढ़) ने सफलता हासिल की।
उक्त विषय हेतु सर्व समाज के साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को विप्र फाउंडेशन के शिक्षा प्रकोष्ठ रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ उदयपुर के तत्वाधान में निःशुल्क इंटरव्यू की तैयारी करवाई गई।
प्रदेश सचिव गणेश नागदा ने बताया कि निःशुल्क मॉक इंटरव्यू की तैयारी साक्षात्कार एवं प्रतियोगी परीक्षा के क्षेत्र में गत 35 वर्षां से तैयारी करवा रहे साक्षात्कार विशेषज्ञ डॉ. एच. आर. दवे एवं उनके साथ अनुभवी विषय विशेषज्ञ की टीम द्वारा गत तीन माह से करवाई जा रही थी। इन पदों के अनेक विषयों के अभ्यर्थियों को उनके व्यक्तित्व, कम्युनिकेशन स्किल्स, आत्मविश्वास, विषय परक सम्पूर्ण जानकारी, साक्षात्कार पैटर्न आदि बिंदुओं पर गहन विवेचना कर मॉक इंटरव्यू द्वारा उन्हें तराशा गया,जिसमें कई जाति वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हुए।
डॉ. दवे ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि विप्र समाज के विश्व स्तरीय एवं सबसे बड़े संगठन विप्र फाउंडेशन के प्रकल्प शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ उदयपुर ने गत दिनों राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 13, पुलिस सब इंस्पेक्टर में 5, कृषि अधिकारी में एक तथा सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा में 5 विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करवाने में सहयोग किया है। शिक्षा प्रकोष्ठ रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि वर्तमान में भी असिस्टेंट प्रोफेसर के इतिहास, संस्कृत, अर्थशास्त्र, रसायन शास्त्र, शारीरिक शिक्षा एवं कॉलेज लाइब्रेरियन विषयों के पदों हेतु मॉक इंटरव्यू की निःशुल्क क्लासेज सभी जाति वर्ग हेतु आयोजित की जा रही है।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube