कॉनकोर ने रेलवे से जीता क्रिकेट मैच* *गणपति नगर मैदान में दूधिया रोशनी में खेला गया मुकाबला*
By Goapl Gupta ·
21 Feb 2026 ·
18 views
*कॉनकोर ने रेलवे से जीता क्रिकेट मैच*
*गणपति नगर मैदान में दूधिया रोशनी में खेला गया मुकाबला*
रेलवे जयपुर टीम एवं कॉनकोर के बीच शुक्रवार को खेले गए क्रिकेट मैच में कॉनकोर ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार रेलवे टीम एवं कॉनकोर के बीच शुक्रवार दिनांक 20.02.2026 को गणपति नगर रेलवे कॉलोनी स्थित क्रिकेट मैदान में दूधिया रोशनी में खेले गए मुकाबले में कॉनकोर ने बेहतरीन टीम प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की।
यह मैच खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।
टॉस जीतकर कॉनकोर के कप्तान विजय सिंह ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे टीम ने 18.2 ओवर में 123 रन बनाए। रेलवे की ओर से नागेंद्र सेहरा ने 31 गेंदों पर 49 रन की जुझारू पारी खेली। कॉनकोर की ओर से कप्तान विजय सिंह ने उत्कृष्ट गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके अतिरिक्त अमित यादव ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लेकर रेलवे की बल्लेबाजी को दबाव में रखा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कॉनकोर ने 13 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। बल्लेबाजी में सोनू कुमावत ने 29 गेंदों पर 73 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनके साथ जितेंद्र मीणा (कॉनकोर) ने 19 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए जीत में निर्णायक योगदान दिया। रेलवे की ओर से किशन स्वरूप ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किए।
सोनू कुमावत को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया।