ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को “उदयपुर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026”

By Goapl Gupta · 22 Feb 2026 · 15 views
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को “उदयपुर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026”


उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। शिक्षा के क्षेत्र में ऑल-राउंड डेवलपमेंट के लिए महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, द सिटी पैलेस, उदयपुर को “उदयपुर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान रेडियो सिटी 91.9 द्वारा आयोजित समारोह में विद्यालय को स्कूल एजुकेशन में बेहतरीन सर्वांगीण विकास की विशेष श्रेणी में प्रदान किया गया।
यह उपलब्धि संस्थान की निरंतर गुणवत्ता, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और मूल्य-आधारित शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।
यह गौरवपूर्ण सम्मान उदयपुर के श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की दूरदर्शी एवं विद्यार्थी-केंद्रित शैक्षणिक सोच से गहराई से जुड़ा है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर रहा है।
समारोह में विद्यालय की ओर से मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने समर्पित विद्यार्थियों, सहयोगी अभिभावक समुदाय एवं प्रतिबद्ध शिक्षकों को दिया, जिनके संयुक्त प्रयासों से संस्थान की उत्कृष्ट परंपरा निरंतर सशक्त होती जा रही है।
उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय के उस संकल्प को और सुदृढ़ करता है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, संवेदनशील एवं भविष्य के लिए पूर्णतः तैयार नागरिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube