ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर कुंदवा में पहुंचा विकास रथ

By Gopal Gupta · 22 Dec 2025 · 36 views
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर कुंदवा में पहुंचा विकास रथ

भीम विधायक हरिसिंह रावत ने आमजन से सरकार की उपलब्धियों पर किया संवाद

आमजन ने जाने सरकार के कल्याणकारी कार्य

राजसमंद / पुष्पा सोनी

राजसमंद 21 दिसंबर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को पंचायत समिति देवगढ़ की ग्राम पंचायत कुंदवा में विकास रथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीम विधायक हरि सिंह रावत ने भाग लिया और विकास रथ के माध्यम से आमजन से रूबरू होकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

विकास रथ कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों, विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया गया। विधायक द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में तहसीलदार सज्जन राम चौधरी, सहायक विकास अधिकारी उत्तमचंद प्रजापत, भू-अभिलेख निरीक्षक किशोर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राजू सिंह चुंडावत, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, ग्रामीण जन एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

विकास रथ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube