ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

बापना हाइट्स में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, पंडित प्रेम कुमार शर्मा का हुआ अभिनंदन

By Goapl Gupta · 22 Feb 2026 · 17 views
बापना हाइट्स में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन, पंडित प्रेम कुमार शर्मा का हुआ अभिनंदन

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। शहर के महाराणा भोपाल हॉस्पिटल के सामने स्थित भाटी भवन में भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ धर्म प्रेमी और मोयेंद्र फाउंडेशन की एमडी रंजना भाटी के निवास पर आदि गौड़ ब्राह्मण वरिष्ठ जनसंघ के तत्वावधान में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

पूर्व संयुक्त निदेशक, स्कूली शिक्षा राजस्थान शिवजी गौड ने बताया कि पंडित प्रेम कुमार शर्मा के सानिध्य में आयोजित इस पाठ में श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और तन्मयता के साथ हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर यदुनंदन गौड़, बद्री गौड़, दुर्गा शंकर गौड़, महिपाल गौड़, दिनेश शर्मा, शिवजी गौड़, तुलजा शंकर गौड़, श्रीमती सविता और श्रीमती राजकुमारी सहित कॉलोनी के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी, साहित्य प्रेमी सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी और धर्म प्रेमी व मोयेंद्र फाउंडेशन की एमडी रंजना भाटी ने पंडित प्रेम कुमार शर्मा को उपरणा ओढ़ाकर उनका आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान किया।
धर्म प्रेमी और मोयेंद्र फाउंडेशन की एमडी रंजना भाटी ने बताया कि सुंदरकांड की पूर्णाहुति के पश्चात आरती की गई और सभी उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना रहा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube