ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन*

By Goapl Gupta · 16 Apr 2026 · 9 views
*यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन*

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09703, जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) दिनांक 17.04.26 शुक्रवार को जयपुर से 11.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.00 बजे खड़की पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम ,वडोदरा, सूरत ,वसई रोड़, कल्याण, लोनावला एवं पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 15 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 20 डिब्बे होगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube