ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

16 वा निशुल्क योग शिविर रकमपुरा में आयोजित साधकों ने लिया स्वास्थ्य का संकल्प

By Goapl Gupta · 22 Feb 2026 · 25 views
16 वा निशुल्क योग शिविर रकमपुरा में आयोजित
साधकों ने लिया स्वास्थ्य का संकल्प


उदयपुर।आओ योग करें सबके साथ 16 वा निशुल्क योग शिविर मेघा आवास रकमपुरा में आयोजित किया गया। योग शिक्षक प्रितम सिंह चुंडावत व डॉ नारायण सिंह चावड़ा ने योगाभ्यास करवाया और डॉ नरेन्द्र कुमार सनाढ्य ने अनुलोम विलोम सहित अन्य प्राणायाम हनुमान चालीसा के साथ करवाते हुए योग के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग परिवार, श्री राम सेना व अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। योग शिविर में सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया व योग को बारिकी से समझा।
कार्यक्रम में मोहन सिंह शक्तावत, हरीश चौधरी, दिनेश जोशी, मुकेश परिहार, सुरेश सुथार, रेखा, मंदिर पुजारी कमलेश चौबीसा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में गुलाब सिंह राव,हिरा लाल सुथार, मोहित मेनारिया, राहुल बैरागी, गणेश डांगी, मनोहर लाल सुखवाल,रोशन झा, प्रकाश जैन, राजेश,हिरा लाल सेन,पूरण सिंह राठौड़, ज्योति नायर, डॉ अलका हाडा,भव्या चावड़ा सहित कई योगाचार्य उपस्थित थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube