ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर की 35 बेटियां करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व’

By Goapl Gupta · 22 Feb 2026 · 29 views
उदयपुर की 35 बेटियां करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व’

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। 24-25 फरवरी 2026 को दमन (गुजरात) में आयोजित होने वाली वेस्ट जोन अस्मिता खेलो इंडिया पेंसेक सिलाट लीग-2026 में उदयपुर की 35 महिला खिलाड़ी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगी।
उदयपुर पेंसेक सिलाट एसोसिएशन के मुख्य सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया मिशन के अंतर्गत महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित इस वेस्ट जोन अस्मिता खेलो इंडिया वुमेन पेसेक सिलाट लीग में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में उदयपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगी।
प्रतियोगिता में भव्या हंडेरिया, मेघाशी कावड़िया, अर्पिता, किंजल पटेल, रुध्राक्षी शर्मा, प्रत्यूषा सिंह, सिद्धेश्वरी सिंह, निहारिका चुंडावत, कनिष्का कुंवर, हिमांशी मेनारिया, रिद्धि बिलोची, इकरा नाज, शिवानी जैन, एरिका सिंह राव, पूजा मेघवाल, शनाया जैन, आध्या कोठा, पाखी जैन, सीजना खान, अंजलि साहू, दीपांशी मेनारिया, दीपिका नायक, वत्सला शर्मा, नेत्री व्यास, प्रांशी प्रजापत, कृतिका सीधल नायक, शारवी पंडिया, हिनीषा मेनारिया, लारण्य पाठक, ख्याति भट्ट, नाथी देवी, चहल मेनारिया, नम्रता कावड़िया एवं धु्रवी सिंघवी भाग लेगी। उदयपुर की इन सभी खिलाड़ियों से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है तथा पूरे राजस्थान को इन पर गर्व है।

More News

भागवत रूपी कल्पवृक्ष का पका फल ही मानव जीवन को फलात्मक और दिव्य बनाता है: रासेश्वरी देवी
सिंधी समाज के परम पूज्य संत शिरोमणि हजूरी रूप साईं साधराम साहेब जी ब्रह्मलीन -सिंधी समाज में शोक की लहर, श्रद्धांजलि अर्पित की
आकाशवाणी उदयपुर द्वारा वॉकाथॉन का विशाल आयोजन
अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि श्री सुजानमाल जी डांगी की धर्मपत्नी अशोक महावीर एवं राकेश की पूज्य माताजी श्रीमती लीला बाई (महागढ़ वाले) का आज दिनांक 19 मई 2026 मंगलवार को देहअवसान हो गया
मनीष गर्ग बने सेवा दल नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक प्रदेस अध्यक्ष*
नवनियुक्त जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन, जयपुर धरने में अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube