ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

किशनगढ़ बालावास स्टेशन पर लंबी लूप लाइन की स्थापना एवं संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कमीशन की गई*

By Gopal Gupta · 22 Dec 2025 · 34 views
*किशनगढ़ बालावास स्टेशन पर लंबी लूप लाइन की स्थापना एवं संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कमीशन की गई*
*संरक्षा उन्नत होने के साथ-साथ स्टेशन यार्ड में ट्रैफिक मूवमेंट को डिस्टर्ब किए बिना अधिक लम्बाई वाली मालगाड़ियों का आवागमन होगा सुगम*

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री अमिताभ के दिशानिर्देशानुसार रेलवे द्वारा संरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य तथा ट्रेनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए बीकानेर मंडल के किशनगढ़ बालावास स्टेशन पर महत्वपूर्ण रेल कार्यों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया। किशनगढ़ बालावास स्टेशन से गुजरने वाली लंबी मालगाडियों के सुगमता के साथ संचालन के लिए 1873 मीटर लंबी लूप लाइन की स्थापना की गई है। इस लूप लाइन के निर्माण का उद्देश्य है कि अधिक लम्बाई वाली मालगाड़ियां (लांगहॉल ट्रेन) को यार्ड के ट्रैफिक मूवमेंट को बिना किसी बाधा के सीधे इस लूप लाइन पर लिया जा सक और रवाना किया जा सके। साथ ही वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के साथ इस लूप लाइन का सीधा कनेक्शन होने से भारतीय रेलवे नेटवर्क की ट्रेनों का आदान-प्रदान आसानी से हो सकेगा। स्टेशन पर डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली कमीशनिंग की गई है इसमें नई स्थापित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली को सेन्ट्रलाइज सिस्टम के साथ कनेक्ट किया गया है । इस प्रणाली के फलस्वरूप स्टेशन पर सिगनल, पांइट, रूट, और ट्रैक सर्किट का तीव्र व संरक्षित प्रोसेसिंग संभव हो सकेगी। इन कार्यों के होने से स्टेशन से गुजरने वाली मालगाड़ियों के संचालन को नई गति मिलेगी।

स्टेशन पर सिगनल एवं इंटरलॉकिंग प्रणाली का अपग्रेडेशन करने के तहत डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली कमीशन की गई, जिससे स्टेशन पर सिगनलिंग रूट्स की संख्या 43 से बढ़कर 74 हो गई है। इसके अतिरिक्त स्टेशन पर 12 मैन सिगनल, 02 शंट सिगनल, 23 ट्रैक सर्किट, 07 पाइंट मशीन तथा पुरानी इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के स्थान पर अत्याधुनिक तकनीक युक्त इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की गई है।

किशनगढ़ बालावास स्टेशन पर लूप लाइन और सिगनलिंग कार्य मण्डल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल तथा निर्माण विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक किया गया।

नई लूप लाइन और सिगनलिंग अपग्रेडेशन कार्यों के उपरांत इस लाइन से पहली पूर्ण लम्बाई व सामान से भरी मालगाड़ी संरक्षित रूप से संचालित की गई है।

किशनगढ़ बालावास स्टेशन पर यह कार्यं वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर के न्यू रेवाड़ी स्टेशन और रेवाड़ी-हिसार सेक्शन के बीच मालगाड़ियों के बेहतर हैंडलिंग में अहम भूमिका निभाएगा। स्टेशन पर इन अपग्रेडेशन से कोयला रेकों की बिजली संयंत्रों तक निर्बाध आवाजाही संभव होगी, जिससे क्षेत्र की ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

More News

भगत की कोठी (जोधपुर) में टेक्नोलॉजी पार्टनर स्कीम के तहत स्लीपर वंदे भारत व अन्य ट्रेनों के अनुरक्षण की सुविधा का विकास*
ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंध महिला समिति के तीन दिवसीय हुनर हाट प्रदर्शनी का समापन
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू* आपदा मित्र के रूप में कार्य करेंगे स्काउट्स एवं रोवर्स *प्रेसिडेंट अवॉर्ड शिविर में 300स्काउट्स रोवर्स को दी जा रही उपयोगी जानकारी*
तीसरे प्रयास में बुलंद उड़ान: सिमरन शेखावत बनीं गांव की पहली RAS, 29वीं रैंक से रचा इतिहास
सर्व समाज सेवा समिति इंदिरा गांधी नगर द्वारा न्यू गुरुकुल स्कूल तूंगा में नव प्रवेशित बच्चों का किया गया उत्साहवर्धन
ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण आवश्यक-डॉ. श्रीनिवास महावर विश्व विरासत दिवस पर विशेष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube