ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

21वें कल्याण महाकुंभ के आठ दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पत्रकार वार्ता में की साझा

By Goapl Gupta · 28 Jun 2026 · 4 views
*✍️21वें कल्याण महाकुंभ के आठ दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पत्रकार वार्ता में की साझा✍️*

*निंबाहेड़ा, 28 जून (ज़ाकिर हुसैन)*
*आगामी 1 जुलाई से प्रारंभ होने वाले 21वें कल्याण महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर आज रविवार प्रातः 11 बजे श्री कल्लाजी मंदिर परिसर में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर श्री कल्लाजी मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने महाकुंभ के अंतर्गत आठ दिनों तक आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी मीडियाकर्मियों के समक्ष साझा की।*

*पत्रकार वार्ता में समिति पदाधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ के दौरान भव्य शोभायात्रा, कलश यात्रा, संत-महात्माओं के प्रवचन, भजन संध्या, धार्मिक अनुष्ठान तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।*

*इस अवसर पर कल्लाजी वेद पीठ की परंपरा का निर्वहन करते हुए उपस्थित पत्रकारों का चंदन की माला पहनाकर एवं उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। साथ ही महाकुंभ की स्मृति स्वरूप रामचरितमानस ग्रंथ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।*

*पत्रकारों ने भी आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए 21वें कल्याण महाकुंभ के भव्य, दिव्य एवं सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।*

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube