ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

ईटावा भोपजी गांव में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर शिविर में 302 मरीजों ने लिया लाभ

By Goapl Gupta · 25 Feb 2026 · 33 views
ईटावा भोपजी गांव में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

शिविर में 302 मरीजों ने लिया लाभ

चौमू . ग्राम ईटावा भोपजी के दौलत सिंह जी के बास स्थित मुरली मनोहर मंदिर परिसर में बुधवार को महात्मा ज्योतिबा फुले आयुर्वेद कॉलेज, हाड़ोता के तत्वावधान में एमजीएफ अस्पताल की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 302 मरीजों ने पंजीकरण करवाकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ लिया।
शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की नाड़ी परीक्षण, ब्लड प्रेशर सहित अन्य आवश्यक जांच कर आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया। साथ ही मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित की गईं तथा रोगों से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में परामर्श दिया गया।
शिविर प्रभारी डॉ. राजकुमार जांगिड़ ने बताया कि शिविर में सर्दी-खांसी, बुखार, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, पाइल्स-फिशर, एलर्जी, त्वचा रोग तथा बच्चों से संबंधित विभिन्न बीमारियों के मरीज पहुंचे। सभी मरीजों की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर में पाइल्स-फिशर विशेषज्ञ डॉ. मानमहेंद्र तथा पंचकर्म एवं जोड़ों के दर्द विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार जांगिड़ सहित चिकित्सा टीम ने सेवाएं दीं।
इस अवसर पर श्री तालाब वाले बालाजी सेवा संस्थान के अध्यक्ष अजय पलसानिया, उप सरपंच प्रतिनिधि चंद्रवीर सिंह नाथावत, वार्ड पंच मूलशंकर मेहता, कालूराम खटीक, बाबूलाल बुनकर, शशिकांत पाराशर, रामजीलाल सैनी, अशोक बुटोलिया, साहिल मनियार, कानाराम सेन, लकी नायक, नछूराम कुमावत, गुड्डू कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube