ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शराब के ठेके में आग लगाने के मामले का एक वीडियो सामने आया है

By Goapl Gupta · 26 Feb 2026 · 52 views
#गिरफ्तारी_का_वीडियो : भरतपुर जिले के रूपवास क्षेत्र में बिनउआ और जरेला गांव के पास दोपहर करीब 3 बजे महिलाएं, पुरुष और बच्चे सहित करीब 50 से अधिक लोगों द्वारा कथित तौर पर शराब के ठेके में आग लगाने के मामले का एक वीडियो सामने आया है हालांकि हम वीडियो की पुष्टि नहीं करते है पर वीडियो में पुलिस द्वारा महिलाओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह वीडियो खेत में स्थित कथित अवैध शराब के ठेके में आग लगाने की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा महिलाओं को हिरासत में लिए जाने का है। गौरतलब है कि लंबे समय से ग्रामीण इस कथित अवैध ठेके के संचालन का विरोध कर रहे थे पर पुलिस प्रशासन अंधा, बेहरा एवं गूंगा बना हुआ था।

गौरतलब है कि उक्त मामले में ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने आग नहीं लगाई है बल्कि यह घटना मुनिपाल जाट एवं ठेका कर्मचारियों की ओर से की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि खोखेनुमा शराब के ठेके का ग्रामवासियों की तरफ से किये जा रहे विरोध को रोकने के लिए ठेकेदार ने आगजनी कर ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची है।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube