ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पुष्य नक्षत्र पर हाड़ौता स्कूल में स्वर्ण प्राशन शिविर 41 बच्चों को पिलाई स्वर्ण प्राशन की ड्रॉप, स्वास्थ्य परीक्षण कर दी स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी

By Goapl Gupta · 28 Feb 2026 · 21 views
पुष्य नक्षत्र पर हाड़ौता स्कूल में स्वर्ण प्राशन शिविर

41 बच्चों को पिलाई स्वर्ण प्राशन की ड्रॉप,

स्वास्थ्य परीक्षण कर दी स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी

चौमूं। बच्चों के बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले आयुर्वेद महाविद्यालय, हाड़ौता की ओर से शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय हाड़ौता में स्वर्ण प्राशन एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बालरोग विभाग की विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वर्ण प्राशन की ड्रॉप पिलाई। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं बालरोग विभागाध्यक्ष प्रो. प्रेमप्रकाश व्यास ने बताया कि शिविर में 1 से 16 वर्ष आयु वर्ग के कुल 41 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार पुष्य नक्षत्र के दिन स्वर्ण प्राशन कराने का विशेष महत्व होता है। इसके लिए महाविद्यालय द्वारा वार्षिक कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक माह इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने बताया कि स्वर्ण प्राशन बच्चों की स्मरण शक्ति, पाचन शक्ति और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होता है। साथ ही यह सर्दी, खांसी, जुखाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव में भी लाभकारी माना जाता है।
शिविर प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र गौतम एवं डॉ. मनविता गिडवानी ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए संतुलित आहार, स्वच्छता और योग के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को नियमित दिनचर्या अपनाने और स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेदिक उपायों की जानकारी भी दी।

More News

कारगिल शहीद कल्याण सिंह तंवर के पुत्र अरविंद सिंह को पटवारी पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर*
श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube