ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मेहनत और लगन की मिसाल- मार्बल फिटिंग मजदूर का बेटा बना बैंक मैनेजर

By Goapl Gupta · 28 Feb 2026 · 9 views
मेहनत और लगन की मिसाल- मार्बल फिटिंग मजदूर का बेटा बना बैंक मैनेजर

उदयपुर जनतंत्र की आवाज। हाल ही में जारी हुए प्रतिष्ठित बैंकिंग परीक्षा IBPS RRB PO (ग्रामीण बैंक) में अनुष्का ग्रुप के राहुल सुथार, प्रिया कौशिक, विशाखा गहलोत तथा SBI जूनियर असिस्टेंट परीक्षा में गौरव नंदवाना, योगेन्द्र दक, नमन जोशी, हर्ष खटीक, सागर मोची, तनुज साहू, संदीप सिंह, ट्विंकल जमोलिया आदि होनहार छात्रों ने सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के साथ ही संस्थान में हर्ष और उत्साह का माहौल है। राहुल सुथार ने अपने पिता के संघर्षों को देखते हुए ये सफलता हासिल की है उन्होंने बताया कि उनके पिता मार्बल फिटिंग का काम करते है एवं उनकी दिन रात मेहनत एवं संघर्ष को देखते हुए उन्होंने यह प्रण लिया कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन रात मेहनत करनी है एवं वो दिन लाना है जब उनके पिता उनको गले लगाकर शाबाशी दे, हुआ भी एसा ही। छात्रों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासित तैयारी और अनुष्का ग्रुप के अनुभवी मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

अनुष्का ग्रुप द्वारा नियमित कक्षाओं, विस्तृत अध्ययन सामग्री, साप्ताहिक टेस्ट सीरीज़ और निरंतर मूल्यांकन की व्यवस्था ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी माहौल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए तैयार किया। इसी सुनियोजित रणनीति और सकारात्मक वातावरण के कारण विद्यार्थियों ने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया।

संस्थान के निदेशक राजीव सुराणा ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी अनुष्का ग्रुप इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता की नई ऊँचाइयाँ छूता रहेगा।

चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अनुशासन के साथ माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित मॉक टेस्ट, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच ने उन्हें लक्ष्य तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, एवं साथ ही यह भी बताया कि अपने माता - पिता के संघर्ष को देखते हुए निरंतर प्रेरित होते रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान अनुष्का ग्रुप की ओर से भूपेश परमार, जितेंद्र मेनारिया, हर्षिता चौहान, कशिश पुजारी, नीलम शर्मा, गिरजा साल्वी, रेखा मीणा, गिरिराज जोशी, ऋतुराज नामा, गणेश, हिम्मत सिंह आदि उपस्थित थे। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन कृतिका शर्मा द्वारा दिया गया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube