पुण्यतिथि पर उमड़ा सर्वसमाज समाजसेवी स्व. भैरू सिंह शेखावत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
By Goapl Gupta ·
01 Mar 2026 ·
17 views
पुण्यतिथि पर उमड़ा सर्वसमाज
समाजसेवी स्व. भैरू सिंह शेखावत को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
हनुमानपुरा गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित ग्रामीणों ने याद किए जनसेवा कार्य
चौमू .ग्राम पंचायत सेवापूरा के हनुमानपुरा गांव निवासी समाजसेवी स्व. भैरू सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनके चित्र पर पुष्पअर्पित करके तथा हाथ जोड़कर नमन किया। श्रद्धांजलि स्वरूप दीप प्रज्वलित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदान को याद किया
श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीणों ने स्व. शेखावत के व्यक्तित्व और समाजसेवा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि वे गांव के सच्चे हितैषी थे और हमेशा जरूरतमंदों के सुख-दुख में सहभागी रहते थे। उन्होंने समाज में भाईचारा, सहयोग और जनसेवा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक था तथा उनके जनहित कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
कार्यक्रम में सेना में गोल्ड मेडलिस्ट आनंद सिंह फौजी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. भैरू सिंह शेखावत ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित किया। उनके बताए आदर्शों और मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि उनके पिता द्वारा किए गए समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाना ही उनका संकल्प है। श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीणों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया