ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भारत स्काउट गाइड सदस्यों ने 70000 घंटे खाटू श्याम जी मेले में निशुल्क सेवाएं प्रदान की।

By Goapl Gupta · 01 Mar 2026 · 78 views
भारत स्काउट गाइड सदस्यों ने 70000 घंटे खाटू श्याम जी मेले में निशुल्क सेवाएं प्रदान की।
100 से अधिक मोबाइल खोया पाया तहत श्याम भक्तों को लौटाए

करीब 50 किलोमीटर के क्षेत्र में सेवा शिविर आयोजित

सीकर। खाटूश्यामजी श्री श्याम फाल्गुनी लक्खी मेले में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के सदस्यों ने दिनांक 21 से 28 फरवरी 2026 तक
हर वर्ष की भांति राजस्थान ही नहीं भारतवर्ष का सबसे विशाल विशाल राज्य स्तरीय सेवा शिविर लगाकर सरगोठ से लेकर खाटू श्याम जी बैरिकेडिंग सहित करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में लगातार दिन रात निशुल्क सेवाएं प्रदान कर 70000 मानव घंटे सेवा के नाम किए, जिसमें खोया पाया पूछताछ उद्घोषणा , जल सेवा, जेब कटरो से सावधानी, प्राथमिक सहायता, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, कार्यकर्ता ओ के लिए भोजन व नाश्ता पैकिंग मैं सहयोग, निशानों को लेना, बिछड़े हुए लोगों को मिलना व फाल्गुनी एकादशी पर रथयात्रा में सहयोग प्रदान किया। 100 से अधिक खोया हुए मोबाइल संबंधित को लौटाना सहित अनेक कार्य किए,शिविर संचालक सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने बताया कि स्थानीय संघ खाटू श्यामजी, पलसाना, रींगस,दाता, धोद,खंडेला, लक्ष्मणगढ़, नीमकाथाना, थोई,सीकर, पाटन शिवसिंहपुरा, अजीतगढ़ व विभिन्न स्थानीय संघों एवं अलवर, कोटपुतली,भरतपुर, सवाई माधोपुर, अजमेर, दोसा, जिलों से आए स्काउट गाइड रोवर रेंजर सदस्यों द्वारा लगातार सहयोग प्रदान कर आठ दिन सेव की । शिविर के दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी बाबूलाल गुर्जर व जिला मुख्यालय सीकर के कोषाध्यक्ष मामराज शर्मा ने सेवा शिविर का अवलोकन किया, इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी गुर्जर ने अपने उद्बोधन में कहा की स्काउट गाइड संगठन एक वर्दी धारी संगठन है, इससे बालक बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है, स्काउट संगठन के सदस्य निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। यह समस्त सदस्य हमारी शक्ति का मुख्य स्रोत है । जितना बल बढ़ेगा उतना ही आंदोलन दिनों दिन प्रगति करता रहेगा। इसी प्रकार आंदोलन को इसी प्रकार से आगे से आगे बढ़ाना हैं ।इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों को स्कार्फ व बाबा श्याम का दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी स्काउट गाइड सदस्यों का प्रमाण पत्र प्रतीक चिन्ह एवं प्रसाद बैठकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रामलाल चौधरी, एडवोकेट जनार्दन शर्मा , गिरधारी लाल डाबर, राम अवतार शर्मा, भोजन भामाशाह कृष्ण कुमार मित्तल श्याम प्रेमी,पवन कुमार शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रभुदयाल कुमावत, सुवालाल कुमावत , विष्णु शर्मा, पप्पू राम मीणा, राजवीर सिंह यादव, हरि सिंह शेखावत, सत्यनारायण पवार सांवरमल छब्बरवाल, सीताराम गुप्ता, देवीलाल जाट, विष्णु कुमार जोशी,मोहनलाल सुखाड़िया, दिलीप कुमार तिवाडी, किशन लाल सियाक, रामनिवास डाबला, रामपाल सिंह, धनराज सैनी, राघव शर्मा, इरशाद , लखन बावरिया, निक्की जांगिड़, रामप्रसाद भास्कर, , सचिन शर्मा, सहित स्काउट, गाइड, रोवर रेंजर स्काउटर, गाइडर, रोवर लीडर ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। स्काउट गाइड के सेवा कार्य की मेला प्रशासन जिला प्रशासन से श्याम मंदिर कमिटी खाटू श्याम जी एवं श्याम भक्तों ने भूरि -भूरि प्रशंसा कर उत्साह वर्धन किया ।रीगस में भी विभिन्न स्थानों पर मेला सेवा शिविर लगाया गया। इसका और उसकी भोजन व्यवस्था श्री श्याम मंदिर कमिटी खाटू श्याम जी के आग्रह पर श्री कृष्ण कुमार मित्तल व उनके सहयोगी भामाशाहों व नाश्ते की व्यवस्था श्री श्याम अखंड ज्योत सूरत धाम ट्रस्ट द्वारा की गई।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube