ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

*​जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ(भामसं) का सप्तम त्रैवार्षिक डिस्कॉम अधिवेशन बाड़मेर में भव्यता के साथ संपन्न

By Goapl Gupta · 01 Mar 2026 · 159 views
*​जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ(भामसं) का सप्तम त्रैवार्षिक डिस्कॉम अधिवेशन बाड़मेर में भव्यता के साथ संपन्न

*​जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ(भामसं) का सप्तम त्रैवार्षिक डिस्कॉम अधिवेशन बाड़मेर में भव्यता के साथ संपन्न*

*`​लवजीतसिंह पँवार अध्यक्ष, जनक कुमार गहलोत महामंत्री व मूलचंद गेधर बने सह संगठन मंत्री; हजारों ऊर्जा प्रहरियों ने भरी हुंकार`

​बाड़मेर/बीकानेर/ भारतीय मजदूर संघ (BMS), अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ व राजस्थान विद्युत श्रमिक म्हांघ से समबद्ध 'जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ' का सप्तम त्रैवार्षिक डिस्कॉम अधिवेशन रविवार को बाड़मेर के लंगेरा में स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास और भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस विशाल अधिवेशन में संपूर्ण जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र से लगभग 1000 से अधिक विद्युत कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों ने भाग लिया और संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।
अधिवेशन की शुरुआत आदर्श विद्यालय के बालकों ने वन्देमातरम गीत प्रस्तुत करके किया।
अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा, भारतमाता व भामसं संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के छायाचित्र के आगे दीप प्रज्वलित किया व भामसं का ध्वजारोहण किया।
बाड़मेर में पूरे दिन प्रदेशभर से आये कार्यकर्ताओं की चहल पहल रही, भगवां दुप्पटा कार्यकर्ताओं से बाड़मेर भगवांमय हुआ।
भारत माता की जय के जयकारों से विद्यालय गुंजायमान हुआ।
अधिवेशन में बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, फलौदी, जोधपुर, जालोर, पाली व सिरोही जिले के कार्यकर्ता शामिल हुए।
अधिवेशन में बाड़मेर के स्थानीय कलाकारों ने होली का गैर नृत्य भी प्रस्तुत किया।
डिस्कॉम अध्यक्ष कुशलाराम ने पुरानी कार्यसमिति को भंग किया।

*​नवीन कार्यकारिणी का गठन*
​अधिवेशन में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं:

*​ अध्यक्ष: लवजीतसिंह पँवार(जोधपुर)*
*​महामंत्री: जनक कुमार गहलोत(बाड़मेर)*
*संरक्षक: जितेंद्र छंगाणी(बाड़मेर)*
*​संगठन मंत्री: संदीप सिरावता(हनुमानगढ़)*
*​कोषाध्यक्ष: नरेन्द्रसिंह पँवार(बाड़मेर)*
*कार्यकारी अध्यक्ष उदयसिंह राठौड़(सिरोही)*
*संयुक्त महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा(चूरू)*
*सह संगठन मंत्री मूलचंद गेधर(बीकानेर)*

​इसके अतिरिक्त, अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संगठन के विभिन्न पदों पर नियुक्त कर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

*​राष्ट्रीय विद्युत प्रभारी का संबोधन: "निष्ठा पूर्वक करें संगठन का कार्य"*
*​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय मंत्री व राष्ट्रीय विद्युत प्रभारी राधेश्याम जयसवाल ने अधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रहित और उद्योगहित की रीति-नीति को विस्तृत बताया*

​"कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। मैं सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि वे अपने कर्तव्यों का पालन पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ करें।"

*​समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह डाबी ने भामसं को राष्ट्रवादी संगठन बताते हुए मजदूरों द्वारा दुनिया को एक करने की बात कही*
अध्यक्षता डिस्कॉम अध्यक्ष कुशलाराम डऊकिया ने की।
मंचासीन अतिथियों ने संगठन के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला:
*​विजयसिंह वाघेला* (उप महामंत्री, भामसं): उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की प्रयोगशाला है। श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के सिद्धांतों पर चलते हुए, संगठन में हर कार्यकर्ता को 'दायित्व' सौंपकर उसे नेतृत्व का अवसर दिया जाता है। यही 'दायित्व का सिद्धांत' और कार्यकर्ताओं के प्रति प्रेम भामसं को आज विश्व का नंबर वन श्रमिक संगठन बनाता है।

*​मुकेश सोलंकी (भामसं प्रदेश वित्त सचिव व प्रदेश विद्युत प्रभारी): उन्होंने त्रैवार्षिक अधिवेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर तीन वर्ष में अधिवेशन का आयोजन*
संगठन को सक्रिय रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह वह मंच है जहाँ कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों, चुनौतियों और भविष्य की कार्यप्रणाली पर विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय करते हैं।
डिस्कॉम महामंत्री सतीश राठौड़ ने पिछले तीन वर्षों में संगठन द्वारा करवाये कार्यों व गतिविधियों को प्रस्तुत किया।
कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार सैनी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

अधिवेशन में 5 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए जो सरकार को भिजवाए जाएंगे।

*​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*
​अधिवेशन में राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष लखनसिंह गुर्जर, प्रदेश महामंत्री सतीश राठौड़, प्रदेश संगठन मंत्री चुन्नीलाल राजस्थानी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर व्यास, प्रदेश मंत्री मोहनलाल माली, सँभाग संगठन मंत्री लवजीतसिंह, JMC सदस्य महेंद्र कुमार सैनी, अखिल भारतीय सदस्य जनक गहलोत, बेजोड़ के अध्यक्ष उम्मेदाराम बेनीवाल, भामसं जिलाध्यक्ष हर कंवर ने भी सभा को संबोधित किया और नवीन कार्यकारिणी को संगठन की रीति-नीति से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
​इसके अलावा, राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा, अखिल भारतीय सदस्य आज़ाद सिंह हाड़ा, सँभाग सह संगठन मंत्री गोसाइराम सियोल, पाली सँभाग सह संगठन मंत्री कीरत सिंह देवल, महासंघ उपाध्यक्ष पवन परमार, मंत्री नरेन्द्रसिंह, मंत्री दिलीप व्यास, मीडिया प्रभारी राकेश जाजड़ा, प्रदेश सदस्य प्रेमसुख बिश्नोई, गुरुमुख सिंह, कृशगोपाल, रणजीत प्रजापत, जिला मंत्री भंवराराम, भी उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों ने सभी कार्यकर्ताओं में नए जोश और उत्साह का संचार किया।
स्थानीय कार्यकर्ता मालाराम, हिंगलाज, अनिल, मुकेश, नवीन, लालाराम, सतीश,सहित कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहे।
समारोह का संयोजन सतीश राठौड़ व जितेंद्र छंगाणी ने किया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube