ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उदयपुर की बिज़नेस युवा महिला शक्ति का होगा सम्मान, 7 मार्च को सजेगा 'बिज़ क्वीन अवार्ड 2026' का भव्य मंच

By Goapl Gupta · 01 Mar 2026 · 15 views
उदयपुर की बिज़नेस युवा महिला शक्ति का होगा सम्मान, 7 मार्च को सजेगा 'बिज़ क्वीन अवार्ड 2026' का भव्य मंच

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। झीलों की नगरी की सशक्त और स्वावलंबी युवा महिला उद्यमियों के सम्मान में आगामी 7 मार्च को एक ऐतिहासिक शाम सजने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) युवा, दी सोलफुल टेल्स और उदयपुर गैजेट्स के संयुक्त तत्वावधान में 'बिज़ क्वीन अवार्ड 2026' का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह समारोह शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में शाम 7:00 बजे से आयोजित होगा।

18 महिला उद्यमियों का होगा सम्मान

इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसमें उदयपुर की उन 18 चुनिंदा युवा महिला उद्यमियों को 'बिज़ क्वीन अवार्ड' से नवाजा जाएगा, जिन्होंने अपने नवाचार, कड़ी मेहनत और नेतृत्व क्षमता से व्यापार जगत में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। यह सम्मान न केवल उनकी सफलता का उत्सव है, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।

बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई हमेशा से प्रतिभाओं को मंच देने का पक्षधर रहा है। उन्होंने कहा, महिलाएं आज हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और 'बिज़ क्वीन अवार्ड' उन्हीं के जज्बे को सलाम करने का एक छोटा सा प्रयास है।

दी सोलफुल टेल्स के दिग्विजय राजक ने बताया कि इस समारोह को बेहद कलात्मक और भव्य रूप दिया जा रहा है,
कार्यक्रम में उन महिलाओं को चयनित किया गया है, जिन्होंने अपनी काबिलियत के बल पर न सिर्फ अपना बल्कि उदयपुर का भी नाम रोशन किया है।

उदयपुर गैजेट्स के विपुल शर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में महिला उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी उदयपुर की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों पर ले जा रही है और यह अवार्ड फंक्शन इसी प्रगति का प्रतीक है।
कार्यक्रम की संयोजिका एवं बीसीआई युवा की कोषाध्यक्ष भाविका राजक ने बताया कि आयोजन को लेकर महिला उद्यमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि 7 मार्च की यह शाम पूरी तरह से 'नारी शक्ति' को समर्पित होगी, जहाँ शहर के गणमान्य नागरिक इन सफल महिलाओं की उपलब्धियों के साक्षी बनेंगे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube