ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

फिटनेस पर्यावरण के लिए रंगोथोन साईकिल मैराथन सम्पन्न फतेहसागर पाल से खेतान ने झंडी दिखा रवाना किया

By Goapl Gupta · 01 Mar 2026 · 44 views
फिटनेस पर्यावरण के लिए रंगोथोन साईकिल मैराथन सम्पन्न
फतेहसागर पाल से खेतान ने झंडी दिखा रवाना किया

उदयपुर। शहर में फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिंदास फाउंडेशन द्वारा आयोजित रंगोथोन 7.0 साइकिल मैराथन रविवार को उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। सुबह 6 बजे फतहसागर पाल (देवाली साइड) से शुरू हुई इस मैराथन में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 15 किलोमीटर लंबी इस साइकिल रैली का मार्ग रानी रोड, शिल्पग्राम, बड़ी गांव और मोया चौराहा होते हुए फेरनियो का गुड़ा स्थित अमृतम बाग रिसोर्ट तक रहा। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का जोश देखते ही बन रहा था। फतहसागर की पाल पर सुबह से ही बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमी एकत्रित हो गए थे, जिससे आयोजन का माहौल उत्सव जैसा नजर आया। इस आयोजन में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लेकर फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान एस.के. खेतान ग्रुप के चेयरमेन शशिकांत खेतान ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में युवाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए और साइकिलिंग एक सरल व प्रभावी उपाय है। रंगोथोन आयोजन समाज को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।इसका उद्देश्य साइकिलिंग को बढ़ावा देना एवं प्राकृतिक रंगों से होली खेलने के प्रति लोगों को जागरूक कर केमिकल मुक्त होली को बढावा देकर पर्यावरण संरक्षण सिखाता है।
दिव्यांग साइकिलिस्ट गोविंद खारोल ने भी उपस्थित लोगों को फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। साइकिल से प्रदूषण कम करने और प्रकृति को बचाने का संदेश मिलता है।
समापन पर सभी प्रतिभागी प्राकृतिक रंगों व फूलों से होली खेली कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया.

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube