कोटपुतली । गांव कुहाड़ा व ढाणी पदमा कि सहित आसपास के ग्रामीण ओवरलोडिग ट्रकों संचालन के खिलाफ हुए लामबंद । पीछले 2रोज से धरना जारी। प्रशासन सुनवाई नहीं करेगा तो आंदोलन और तेज़ होगा।।
By Goapl Gupta ·
07 Mar 2026 ·
235 views
कोटपुतली । गांव कुहाड़ा व ढाणी पदमा कि सहित आसपास के ग्रामीण ओवरलोडिग ट्रकों संचालन के खिलाफ हुए लामबंद । पीछले 2रोज से धरना जारी। प्रशासन सुनवाई नहीं करेगा तो आंदोलन और तेज़ होगा।।
----------------------------------------------
कृष्ण गुर्जर ने बताया कि ओवरलोड पत्थरों से भरे डम्फरो से रोज़ हादसे हो रहे हैं। तेज़ गति से ओवरलोड ट्रकों के संचालन से एक्सीडेंट होना आम बात हो गई है।। स्थानीय पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों कि मिली भगत से ये सब हो रहा है।। खनन कारोबारियों कि पहुंचे उच्च स्तरीय होने तथा गुण्डा गर्दी व बदमाशों के बल पर क्षेत्र में दहस्त फैलाया जाकर ओवरलोडिग ट्रकों को चलाया जा रहा है। ओवरलोड ट्रकों से भेड़,बकरी,गाय, व स्कूल के बच्चों सहित राहगीरों व खेत खलिहानो में जाने वालों पर रोज़ ट्रकों से पत्थर गिर कर या एक्सीडेंट से लोगों को अकाल मौत मारा जा रहा है।खनन माफिया के आतंक से परेशान
कुहाडा, पद्मा कि ढाणी सहित आसपास के ग्रामीण एकजुटता से आन्दोलन पर उतर गये है। इसमें यदि सुध नहीं ली तो ग्रामीण जन आंदोलन को ओर बढ़ायेगे।। धरना दो रोज़ से दिया जा रहा है। लेकिन अभी तक कोई भी प्रशासन का अधिकार मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीण में आक्रोश व्याप्त है। आज़ धरनार्थियों में कृष्ण गुर्जर, रामसिंह, महावीर प्रसाद, मनिराम योगी, जयराम बोपिया, देशराज, शेर सिंह, सोनू सिंह, जयराम पोसवाल, रूघासिह, विमल, अंकुर, सन्तोष गुर्जर, हंसराज सरपंच, मायाराम, सहित सैकड़ों लोग बाग धरने पर रहे।