ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पंच गौरव योजना के तहत उदयपुर में निखरेंगी तैराकी प्रतिभाएं ब्लॉक व जिला स्तरीय टेलेन्ट सर्च तैराकी प्रतियोगिताएं 9 से 12 मार्च तक चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा 15 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

By Goapl Gupta · 08 Mar 2026 · 9 views
पंच गौरव योजना के तहत उदयपुर में निखरेंगी तैराकी प्रतिभाएं
ब्लॉक व जिला स्तरीय टेलेन्ट सर्च तैराकी प्रतियोगिताएं 9 से 12 मार्च तक
चयनित खिलाड़ियों को मिलेगा 15 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण

उदयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल पर प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में उदयपुर में तैराकी प्रतिभाओं को तलाशने तथा तराशने के लिए नवाचार किया जा रहा है। पंच गौरव में एक जिला-एक खेल के तहत शामिल तैराकी को प्रोत्साहित करने के लिए जिले में टेलेन्ट सर्च प्रतियोगिताएं होंगी तथा चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। टेलेन्ट सर्च का आगाज 9 मार्च से होगा।

प्रत्येक ब्लॉक में होंगी प्रतियोगिताएं
जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि योजना के तहत 9 मार्च से 12 मार्च 2026 तक जिले की सभी पंचायत समितियों एवं जिला मुख्यालय पर तैराकी खेल के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाशाली तैराकों का चयन किया जाएगा, जिन्हें आगे प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी खेल क्षमता को विकसित किया जाएगा।

खेलगांव में होगा आवासीय प्रशिक्षण
डॉ पालीवाल ने बताया कि ब्लॉक व जिला स्तरीय स्पर्धाओं में चयनित खिलाड़ियों के कौशल विकास के लिए 13 मार्च से 28 मार्च 2026 तक 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित महाराणा प्रताप खेलगांव के तरणताल पर किया जाएगा। शिविर में उच्च स्तरीय प्रशिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को तैराकी का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें तैराकी खेल से जुड़े नियमों, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के मापदण्डों की जानकारी देते हुए तैयार किया जाएगा। शिविर के दौरान खिलाड़ियों के लिए भोजन, आवास, खेल पोशाक, उपकरण तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रशिक्षण के बाद 28 और 29 मार्च 2026 को जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तैराकों को पारितोषिक और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रतिभाएं आगे आएं - जिला कलक्टर
जिला कलक्टर नमित मेहता ने तैराकी में रूचि रखने वाले बच्चों, युवाओं तथा उनके अभिभावकों से टेलेन्ट सर्च में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि तैराकी उदयपुर अंचल का प्रमुख खेल हैं तथा प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। जिले ने पूर्व में भी तैराकी में कई नामी खिलाड़ी दिए हैं। टेलेन्ट सर्च के माध्यम से नए खिलाड़ियों की तलाश कर उन्हें तराशने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में सभी खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को चाहिए कि वे अवसर का लाभ उठाएं तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपने खेल में और निखार लाने के लिए प्रयास करें।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube