ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सिटी रेलवे स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

By Goapl Gupta · 08 Mar 2026 · 15 views
सिटी रेलवे स्टेशन पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूर्ण उत्साह एवं समर्पण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय प्रबंधक, उदयपुर सिटी महेंद्र देपाल की धर्मपत्नी वंदना देपाल उपस्थित रहीं।
अपने उद्बोधन में वंदना देपाल ने कहा कि महिलाएं जीवन में कभी सेवानिवृत्त नहीं होतीं, वे हर भूमिका में निरंतर समाज और परिवार के लिए योगदान देती रहती हैं। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र देपाल ने कहा कि कार्यस्थल पर सभी महिलाओं को पूर्ण आत्मविश्वास और निर्भीकता के साथ कार्य करना चाहिए तथा प्रशासन हर समय उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर सिटी रेलवे स्टेशन के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल शरद चंद्र पुरोहित ने सभी महिला कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके योगदान की सराहना की।
इस दौरान उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की कि महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 8 मार्च (अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस), रक्षाबंधन एवं करवा चौथ के अवसर पर विशेष आकस्मिक अवकाश (Special Casual Leave) प्रदान किया जाए तथा मासिक स्त्राव के दौरान प्रत्येक माह तीन दिन का विशेष अवकाश देने की व्यवस्था की जाए।
सम्मान समारोह में उदयपुर एस्मा ब्रांच अध्यक्ष मनीषा वर्मा के साथ माला सुखवाल, वंदना चार्ल्स, आरती सक्सेना, किरण, टीना जांगिड़िया, दीपिका शर्मा, सुनीता राजपूत, हेमलता नरवरिया, कीर्ति पाराशर, संजू यादव, सीता मीणा, रंजू देवी, दीपिका त्रिवेदी, कृष्णा यादव, अनिता चौधरी, अंजू तथा ज्योति बेरवाल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक हंसराज मीणा ने की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन उप स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, सम्मान और प्रेरणा से परिपूर्ण रहा तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिला साथियों के योगदान की सराहना की।

More News

करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
गोटन में औद्योगिक आवागमन को मिलेगी नई गति* *गोटन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा पुनर्विकास*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube