ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया*

By Goapl Gupta · 09 Mar 2026 · 47 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया*
राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इसका आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने की।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र वर्मा ने किया, जबकि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय की कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। संकाय सदस्यों में डॉ. सुमन ढाका, डॉ. मधुलिका सिंह तथा उज्ज्वल सहित अन्य प्राध्यापक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. शारदा चौधरी ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सभी क्षेत्रों में अपनी सशक्त भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को अपनी सबसे बड़ी शक्ति बनाकर समाज में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करें और हर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए आगे आएं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भी महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube