ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

दोपहर बाद खुली दुकानें नहीं हो सकी बंदी छुट भैया नेता की नहीं चली राजनीति

By Goapl Gupta · 11 Mar 2026 · 85 views
दोपहर बाद खुली दुकानें नहीं हो सकी बंदी
छुट भैया नेता की नहीं चली राजनीति
सुभाष तिवारी लखनऊ


प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में होली के दिन मस्जिद में रंग डालने के आरोप में पुलिस ने दो व्यापारी पुत्रों के साथ बर्बता पूर्वक मारपीट के विरोध में आज आधा दर्जन बाजार बंद कर प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित था । कंधई हनुमानगंज बाजार में चार मार्च २०२६ को थाने के सामने एक मस्जिद पर रंग पड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद बढ़ गया था। जिसको आनन-फानन में मस्ज़िद की दिवाल पर पड़े रंग को पोतवा दिया गया। किन्तु मुस्लिम समुदाय के एक युवक की शिकायत पर पुलिस ने कंधई बाजार के दो व्यापारी पुत्र आदर्श मोदनवाल एवं शीतला प्रसाद प्रजापति को हिरासत में लेकर लाठी बेल्ट से बेरहमी से पीटने का आरोप लगा था।
जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस की इस कार्यवाही को बर्बरता करार दिया । और एसआई एवं दोनों सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की साथ ही मुकदमा न दर्ज होने पर एक बड़े आंदोलन का ऐलान किया था। मामला तूल पकड़ता देख जिले के तेज तर्रार कप्तान दीपक भूकर ने एस आई और दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया।
इसी क्रम में बुधवार को व्यापारी युवा नेता रवि गुप्ता की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में व्यापारियो ने दुकान बंद कराने का प्रयास किया लेकिन बाजार पूर्ण रूप से बंद नहीं हो पाई। व्यापारी अपनी - अपनी दुकान दोपहर बाद सभी लोग अपनी दुकान खोल दिया । जिसमें कधई बाजार के साथ ही कोहंडौर बाजार,किशुनगंज बाजार में दुकानें खुली रही वही किशुनगंज बाजार में शाम को साप्ताहिक बाजार भी लगी।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube