महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 को
By Goapl Gupta ·
14 Mar 2026 ·
17 views
महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 15 को
- महावीर जयंती के उपलक्ष में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन-
-
उदयपुर। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र की ओर से भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र एवं हेल्थ1 सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शोभागपुरा के संयुक्त तत्वावधान में समाज के लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष रविंद्र सुराणा बताया कि यह शिविर रविवार, 15 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक हेल्थ1 सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, माधव विहार, शोभागपुरा, उदयपुर में आयोजित होगा। रविंद्र सुराणा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जैन समाज एवं शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में नि:शुल्क ओपीडी, बीपी एवं शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रविंद्र सुराणा ने बताया कि शिविर में उदयपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें जनरल सर्जन डॉ. एस. पी. गुप्ता, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. राजन ढींगरा, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. हेमंत खज्जा, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. मिलिंद अखानी, एनेस्थेसिया, क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. साहिल चोपड़ा, अनुभवी डाइटिशियन डॉ. ललिता सुवालका तथा फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. पूनम जैन मरीजों को परामर्श देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर इंटरनेशनल के आर के चतुर के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। रविंद्र सुराणा ने महावीर इंटरनेशनल एवं जैन समाज के पदाधिकारियों ने समाज के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे इस शिविर का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस प्रकार के शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रविंद्र सुराणा बताया कि महावीर इंटरनेशनल आम जन के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कृत संकल्पित है है तथा जागरूकता के लिए प्रतिमाह शिविर आयोजित करता रहता है अब तक 12 शिविर आयोजित किए जा चुके है। इसी क्रम में 15 मार्च को ही विज्ञान समिति में भी एक विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के लिए अपॉइंटमेंट या अधिक जानकारी के लिए +91 91191 18000 पर संपर्क किया जा सकता है।