ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मुख्यमंत्री निवास पर जुटे प्रदेश भर के पत्रकार, मुख्यमंत्री के स्वागत में सबसे पहले आई एफ डब्लयू जे प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ का नाम आया

By Goapl Gupta · 14 Mar 2026 · 42 views
*मुख्यमंत्री निवास पर जुटे प्रदेश भर के पत्रकार, मुख्यमंत्री के स्वागत में सबसे पहले आई एफ डब्लयू जे प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ का नाम आया****
जयपुर 13 मार्च 2026 राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पत्रकार शुक्रवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया ।
हाल ही में पेश किए गए बजट में पत्रकारों के हित में की गई घोषणाओं विशेष रूप से पत्रकार सम्मान निधि में बढ़ोतरी को लेकर पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखा गया है।
पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ और अन्य पत्रकार संगठनों ने सामूहिक रूप से एक साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के स्वागत अभिनंदन हेतु सबसे पहले इंडियन फेडरेशन वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ का नाम पुकारा गया। राठौर ने मंच पर पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बुके भेंट कर उनके द्वारा की गई।
पत्रकार हित की घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया । इस दौरान संगठन की ओर से पत्रकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर 16 सूत्रीय मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की ।
इस दौरान संगठन के प्रदेश सचिव, विक्रम सिंह करनोत ने कहा कि प्रदेश के पत्रकार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं ।लेकिन कई बार खबरों से आहत होकर माफिया और असामाजिक तत्व पत्रकारों पर हमले कर देते हैं।
ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महासचिव, मनवीर सिंह चुंडावत ने पत्रकार हितों को लेकर मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए पत्रकारों के आवास और अधिस्वीकरण की प्रक्रिया को सरलीकरण करने की मांग रखी गई।
इस दौरान संगठन के उपाध्यक्ष शंकर नागर, विष्णु शर्मा ,कार्य समिति सदस्य सांवल दान रत्नू जयपुर, सिरोही, बांरा, चूरू भरतपुर ,अजमेर ,जैसलमेर ,हनुमानगढ़, दोसा ,सवाई माधोपुर ,अलवर ,बीकानेर, करौली ,नागौर ,पाली, टोंक, बूंदी सहित कई जिलों के जिला अध्यक्ष और प्रदेश भर से करीब 500 पत्रकार साथी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री का आभार जताया पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लेकर पत्रकारिता को और अधिक सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाएगी।
रिपोर्टर *जनतंत्र की आवाज* राजस्थान
शिंभू सिंह शेखावत

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube