ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

By Goapl Gupta · 14 Mar 2026 · 76 views
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

स्थानीय महाविद्यालय सेठ नंद किशोर पटवारी, राजकीय महाविद्यालय नीमकाथाना में आज दिनांक 14.03.2026 को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रमोद सिंह बाजौर, विशिष्ट अतिथि डॉ. के. आर. सिलोलिया, प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार वर्मा, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. हरिश कुमार एवं डॉ. राजेश कुमार ने माँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय में सत्र पर्यंत आयोजित खेलकूद, एन.एस.एस, एन.सी.सी. , रोवर रेंजर सहित विभिन्न गतिविधियों विजेता और उपविजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व आयुक्त कॉलेज शिक्षा प्रो. के. आर. सिलोलिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह महाविद्यालय इस क्षेत्र का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। चित्रकला प्रतियोगिता में रेंजर प्रीति सैनी,नृत्य प्रतियोगिता में खुशी मीणा को प्रथम स्थान पुरस्कार प्रदान किया गया। वही रोवर पीयूष टेलर को सर्वश्रेष्ठ रोवर का अवॉर्ड दिया गया।प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ महाविद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में खेल प्रभारी, पुस्तकालयाध्यक्ष सहित अन्य शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ के पद रिक्त है, इन्हें भरे जाने की आवश्यकता है ताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा को ओर अधिक निखारा जा सके।

More News

करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
गोटन में औद्योगिक आवागमन को मिलेगी नई गति* *गोटन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा पुनर्विकास*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube