आयुष्मान आरोग्य मंदिर से आमजन को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा : सिंह
By Goapl Gupta ·
17 Mar 2026 ·
53 views
आयुष्मान आरोग्य मंदिर से आमजन को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा : सिंह
संजय चौहान रूपवास भरतपुर
रूपवास (भरतपुर) क्षेत्र के गहनौली मोड़ पर नवनिर्मित राजकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर के भवन का लोकार्पण नदवई विधायक जगत सिंह के मुख्य आतिथ्य व आयुर्वेद के उप निदेशक डॉ साधूराम शर्मा की अध्यक्षता में फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में शौमाया सहगल, कुंवर हनुंत सिंह, गोविंद भगौर, दुर्गेश बूटौलिया, उच्चैन प्रधान रामावतार सिंह, नंदनई चेयरमैन दिलीप सिंह, रज्जन सिंह, सरपंच महेंद्र सिंह, नेमी चंद, मोहन सिंह, बबलू, राजकुमार मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि नदवई विधायक जगत सिंह ने कहां कि आयुर्वेद हमारी पुरा धरोहर है। अब क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेद की सुविधा मिल सकेगी। जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सकेगा। साथ ही नवनिर्मित आयुष्मान मंदिर को लेकर कहा कि भवन निर्माण के लिए 26 लाख रुपए शैंशन किए गए थे। लेकिन भवन को देखकर नहीं लगता कि इसमें इतनी राशि का उपयोग हुआ हो। साथ ही भवन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए ठेकेदार से इसमें सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं आयुर्वेद विभाग को भी निर्देशित किया कि वह भी अभी भवन को अपने जिम्मे नहीं लें। जिससे इसमें मौजूद कमियों को ठेकेदार पूर्ण कर सके। इस अवसर पर सरपंच हरप्रसाद, महावीर, सरपंच कुलदीप भगोर मोहन सिंह,रिंकूजी, नंदू , रामकुमार, सुम्मेर सिंह, अनौखे, डॉ प्रेमसिंह, डॉ अमित कुमार, श्यामवीर पुठिया बलजीत अमन संजय चौहान थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह ब भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थेआदि मौजूद थे।