ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में “राजस्थान को जानें” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन*

By Goapl Gupta · 17 Mar 2026 · 69 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में “राजस्थान को जानें” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन*
राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर, जयपुर में राजस्थान दिवस समारोह सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 17 मार्च को “राजस्थान को जानें” विषय पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक एवं बड़ी संख्या में भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी द्वारा की गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास एवं परंपराओं को जानने एवं समझने के महत्व पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को ऐसे आयोजनों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेंद्र वर्मा द्वारा किया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अनुप्रिया गुप्ता (बी.ए. सेमेस्टर द्वितीय) ने प्रथम स्थान, करीना सैनी (बी.ए. सेमेस्टर द्वितीय) ने द्वितीय स्थान एवं माही राजोतिया (बी.ए. सेमेस्टर द्वितीय) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि 15 मार्च को अमर जवान ज्योति पर महाविद्यालय की छात्राओं ने “विकसित राजस्थान रन” में भागीदारी की। इसी दिन महाविद्यालय में “राजस्थान को जानें” विषय पर चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
आज के कार्यक्रम में डॉ. सुमन ढाका, डॉ. मधुलिका सिंह, श्रीमती पंकज कुमारी, डॉ. शारदा चौधरी सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

More News

ऑर्गेनिक फ्रूट आइसक्रीम पार्लर का भव्य शुभारंभ
5 पेड लगाए
राजस्थान राज्य भारतीय स्काउट गाइड स्थानीय संघ नीमकाथाना के तत्वाधानमें रेलवे स्टेशन नीम का थाना में शीतल पेय सेवा निरंतर*
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़ महाराणा प्रताप की विजय को छिपाने के षड़यंत्र को उजागर करने का अवसर - राठौड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube