ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

प्लेसमेंट सेल के तहत MSME द्वारा उद्यमिता उन्मुख कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन”*

By Goapl Gupta · 18 Mar 2026 · 12 views
*“प्लेसमेंट सेल के तहत MSME द्वारा उद्यमिता उन्मुख कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन”*

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। सामुदायिक एवं व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) द्वारा एक महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप, उद्यमिता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने करियर के नए आयाम स्थापित कर सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. धृति सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को रोजगार प्राप्त करने योग्य बनाते हैं, बल्कि उन्हें स्वयं का उद्यम स्थापित कर रोजगार प्रदाता बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में MSME के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री गणेश एम. मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने MSME की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए 2-टियर स्कीम के अंतर्गत केवल आइडिया के आधार पर लगभग 20 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्राप्त की जा सकती है, जबकि उद्यम स्थापित करने हेतु 50 लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध है। उन्होंने Ministry of IT तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के अंतर्गत उपलब्ध ऋण योजनाओं की प्रक्रिया एवं पात्रता के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान समय में इक्विटी आधारित फंडिंग, विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं तथा हैकाथॉन जैसे मंच स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन माध्यमों के द्वारा नवाचार को बढ़ावा मिलता है तथा युवाओं को अपने विचारों को व्यावसायिक रूप देने का अवसर प्राप्त होता है।
कार्यक्रम के दौरान उद्यमी श्री अंकित जोधावत ने निर्यात-आयात (Export-Import) के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं, प्रक्रियाओं तथा चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए आवश्यक कौशल एवं रणनीतियों से भी अवगत कराया।
इसके अतिरिक्त बैंक कर्मचारी श्री आर.के. सूद ने अपने अनुभव साझा करते हुए भारत को “सोने की चिड़िया” बताते हुए कहा कि देश में संसाधनों एवं अवसरों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे नौकरी खोजने के बजाय उद्यमिता के माध्यम से स्वयं रोजगार सृजक बनें और अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करें।
प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. कमला महाजनी ने अपने संबोधन में कहा कि उद्यमिता के माध्यम से विद्यार्थी न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और अपने व्यवसायिक विचारों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विशाखा सिंह द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन असिस्टेंट प्रोफेसर सुमिता मीणा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 200 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube