ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

सद्गुरु का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को संदेश ‘प्रताप की भाँति सत्य पर अडिग रहो’ तथा ‘विजयी भव’ का दिया आशीर्वाद

By Goapl Gupta · 18 Mar 2026 · 80 views
सद्गुरु का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को संदेश
‘प्रताप की भाँति सत्य पर अडिग रहो’ तथा ‘विजयी भव’ का दिया आशीर्वाद

उदयपुर संवाददाता जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल ।

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सद्गृरु के उदयपुर पहुँचने पर ‘गुरु-शिष्य’ की मेवाड़ी परम्परा के अनुसार स्वागत-सत्कार कर उन्हें आदर-सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर को डॉ. मेवाड़ ने अपना सौभाग्य बताते हुए कहा मेवाड़ संसार भर में अपने आदर्शों और सत्य की राह पर चलने के लिए विख्यात रहा है। अतिथि देवो भव की सनातनी परम्परा से मेवाड़ ने सदैव अपने क्षेत्र का मान वर्धन किया है। मेवाड़ के श्री एकलिंग दीवान पन्द्रह सौ वर्षों से निरन्तर सत्य के साथ, मानव धर्म और अपने कर्त्तव्य-पथ पर समर्पित रहे है। इसी कारण मेवाड़ के राज्य चिह्न में गुरुजनों का आशीर्वाद से महामंत्र ‘‘जो दृढ़ राखै धर्म को तिहिं राखै करतार’’ अंकित है।
सद्गुरु ने भी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के द्वारा किए गये आदर-सत्कार को विशेष बताया।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube