ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘म्हारो प्यारो राजस्थान’ गीत का किया पोस्टर विमोचन

By Goapl Gupta · 18 Mar 2026 · 30 views
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘म्हारो प्यारो राजस्थान’ गीत का किया पोस्टर विमोचन

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को अपने सिविल लाइंस स्थित निवास पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में निर्मित विशेष गीत “म्हारो प्यारो राजस्थान” के पोस्टर का विमोचन किया। यह गीत प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, महान परंपराओं और गौरवशाली पहचान को समर्पित है।

यह गीत जनहितों के प्रति पूर्णतः समर्पित एवं 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को धरातल पर उतारने में जुटे मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल पर, इस बार प्रदेश के स्थापना दिवस को भारतीय परंपरा की तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अनुसार मनाए जाने की भावना को लिए हुए है।

इस अवसर पर गीत के निर्माता एवं कॉन्सेप्ट क्रिएटर महावीर कुमार सोनी तथा क्रिएटिव डायरेक्टर मिताली सोनी उपस्थित रहे। विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा को सोनी ने देश व जनहित के प्रयासों के रूप में अपने द्वारा पूर्व में निर्मित शार्ट फिल्म्स, देशभक्ति गीत 'गर्व मेरा भारत' और राजस्थान के पर्यटन व गौरव को दर्शाते गीत 'घूमो राजस्थान' जैसे प्रोजेक्ट्स की जानकारी से भी अवगत कराया गया।

मुख्यमंत्री ने इस सांस्कृतिक पहल की सराहना करते हुए इन प्रयासों को प्रदेश की पहचान सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Attachment: 3

श्रीमान संपादक महोदय,
सादर प्रकाशनार्थ

मिताली सोनी
मो. 7877070490

More News

संग्रहालय हमारी राष्ट्र धरोहर :डॉ.श्रीनिवास अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर विशेष
भागवत महापुराण जीवन की समस्याओं का अचूक व्यावहारिक मैनुअल: रासेश्वरी देवी जी आशीष वाटिका में नौ दिवसीय भागवत ज्ञान रहस्य का भव्य शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की जांच के लिए एचएजी स्तर की जांच समिति का गठन*
समर कैंप जिला स्तरीय कौशल विकास अभिरुचि हस्तकला लघु उद्योग प्रशिक्षण शिविर 18 मई से मारु स्कूल में विगत 57 वर्षों से समाज के बच्चों को हुनर सीखाने के लिए लगातार आयोजन किया जा रहा है
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्तिः आपेक्ष पूर्ति की अन्तिम तिथि 22 मई
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ बाड़मेर जिला वृत अधिवेशन में श्री आईदान सिंह इंदा जी को बाड़मेर जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube