ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

राजस्थान दिवस पर राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन*

By Goapl Gupta · 19 Mar 2026 · 50 views
*राजस्थान दिवस पर राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन*
राजकीय महाविद्यालय कोटखावदा, जयपुर में दिनांक 14 मार्च से 19 मार्च 2026 तक राजस्थान सप्ताह बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा राजस्थान की समृद्ध संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
यह समस्त कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में आयोजित किए गए। कार्यक्रम अधिकारी बिन्नी साहू ने विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रेरित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिप्रा वर्मा के निर्देशन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस अवसर पर डॉ. अपूर्व नागर, डॉ. प्रीतम राज एवं डॉ. रामकुमार देवांगन का विशेष सहयोग रहा।
महाविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube