ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का काउंटडाउन : प्रताप गौरव केंद्र पर सामूहिक योगाभ्यास

By Goapl Gupta · 20 Mar 2026 · 12 views
अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का काउंटडाउन : प्रताप गौरव केंद्र पर सामूहिक योगाभ्यास

योग दिवस 2026 की तैयारियां प्रारंभ : प्रथम 100 शहरों में उदयपुर भी शामिल।
आयुष मंत्रालय कर रहा है कार्यक्रमों का आयोजन

उदयपुर जनतंत्र की आवाज विवेक अग्रवाल। आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, अर्बुदारण्य आरोग्य संस्थान, प्रताप गौरव केंद्र तथा इंडियन योग एसोसिएशन राजस्थान शाखा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र पर योग महोत्सव 2026 का आयोजन हुआ। सुबह 07.00 बजे प्रारंभ हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर काॅमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक पुष्पदीप ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगा अभ्यास करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राहुल जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर्ड डीन डॉ महिप भटनागर, एन एम ओ उदयपुर महानगर उपाध्यक्ष डॉ राजवीर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए इंडियन योग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव हिमांशु पालीवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से काॅमन योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसके व्यापक प्रचार से अधिक संख्या में लोग अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे। योग विश्व को भारत की अमूल्य देन है। भारतीय संस्कृति सर्वे भवंतु निरामया की कामना करती है और यह अध्याय योग से पूरा हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने जब से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दी है तब से भारतीय योग का डंका विश्व में बज रहा है। आज पूरा विश्व योग का अनुसरण कर निरोगी हो रहा है। योग उत्सव में स्थानीय विद्यालयों, महाविद्यालयों के विद्यार्थी, योग संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संगठन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकर्ताओं के रूप में मनोहर पालीवाल, श्याम सिंह, अचल शंकर शर्मा, नमन आदि का विशेष योगदान रहा। उक्त कार्यक्रम में लगभग 800 लोगों की भागीदारी रही।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube