डॉ. दल्वी ने कार्यभार संभाला, स्वागत
By Goapl Gupta ·
20 Mar 2026 ·
22 views
डॉ. दल्वी ने कार्यभार संभाला, स्वागत
उदयपुर। प्रसिद्ध संगीतकार और सुरबहार वादक, मेरे मित्र डॉ. अश्विन एम. दल्वी द्वारा उदयपुर स्थित पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय विप्लवी, नगर निगम सांस्कृतिक समिति के पूर्व अध्यक्ष जगदीश चंद्र मेनारिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों व प्रशासनिक अधिकारियों ने पगडी, उपरणा पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
डॉ. दल्वी पूर्व में राजस्थान ललित कला अकादमी के अध्यक्ष रह चुके है। संगीत क्षेत्र में डॉ. दल्वी की पहचान एक सिद्धहस्त सितार और सुरबहार वादक के रुप में है। उन्होंने देश विदेश में भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयां दी है। आप प्रसिद्ध तबला गुरु कीर्तिशेष महेश दल्वी के पुत्र है।