ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026: शोभायात्रा में निकलने वाले दुपहिया वाहन के पोस्टर का हुआ विमोचन - 1008 दूपहिया वाहनों की धवल वाहिनी शोभायात्रा का होगा मुख्य आकर्षण

By Goapl Gupta · 20 Mar 2026 · 27 views
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026: शोभायात्रा में निकलने वाले दुपहिया वाहन के पोस्टर का हुआ विमोचन
- 1008 दूपहिया वाहनों की धवल वाहिनी शोभायात्रा का होगा मुख्य आकर्षण
-
उदयपुर। सकल जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में आयोजित श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर 31 मार्च मंगलवार को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण 1008 दुपहिया वाहनों की धवल वाहिनी का होगा। बीजेएस युथ विंग के अध्यक्ष भाविक पोखरना व महामंत्री भाविन कच्छारा ने बताया कि गुरुवार को दूपहिया वाहन रैली के पोस्टर का विमोचन बापू बाजार स्थित महावीर जैन परिषद के मुख्य कार्यालय में परिषद के मुख्य संयोजक एवं सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
कार्यकारी अध्यक्ष आयुष वक्तावत व जय चौधरी ने बताया कि वाहन रैली के लिए गुगल फार्म के माध्मय से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ कर दिए गए है तथा रैली में रील बनाने की प्रतिस्पर्धा भी रखी गई है। जिसमें जिस रील के सर्वाधिक लाईक होंगे जिन्हे क्रमश: 5100, 3100 व 2100 नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में 22 मार्च रविवार को प्रातः: 7 बजे फतहसागर की पाल पर पीस वॉक का आयोजन किया जाएगा। जिसका दायित्व महावीर जैन नवयुवक मण्डल सुन्दरवास निर्वहन करेगी। यह आयोजन सम्पूर्ण भारतवर्ष में पहला व युनिक होगा। जिसमें जैन ध्वज के पांचों रंगो की 108 प्रत्येक रंग की मानव श्रृंखला बनाकर अहिंसा व शांति का संदेश दिया जाएगा। इसके अन्तर्गत वाईट ब्रिगेड, ब्ल्यू ब्रिगेड, रेड ब्रिगेड, ग्रीन ब्रिगेड व येलो ब्रिगेड में 108 प्रत्येक ब्रिगेड के श्रावक-श्राविका उसी रंग के टीशर्ट व उसी रंग की कैप पहनकर पीस वॉक में चलेंगे। यह वॉक फतहसागर ऑवर फ्लो के यहां से देवाली छोर तक निकाली जाएगी।
पोस्टर विमोचन समारोह में बीजेएस अध्यक्ष दीपक सिंघवी, जेजेसी अध्यक्ष अरूण मेहता, यश परमार, निमित लोढ़ा, योरिक जैन, सर्वेश जैन, संयम जैन, यश कोठारी, भाविन कच्छारा, सोनल सिंघवी, मीना कावडिय़ा, प्रिया झगड़ावत, नीता छाजेड, नीतू गजावत, आशा कोठारी, लवनीश महात्मा, रूचि जैन, चित्रलेखा तलेसरा, शेफाली जैन, तृप्ति कच्छारा आदि मौजूद रहे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube