ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

पुराना विद्याधर नगर में ईद पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

By Goapl Gupta · 21 Mar 2026 · 48 views
पुराना विद्याधर नगर में ईद पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

जयपुर। पुराना विद्याधर नगर स्थित 15 नंबर बस स्टैंड पर ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर हिंदू-मुस्लिम एकता की शानदार मिसाल देखने को मिली। मोहम्मदी मस्जिद के पास आयोजित कार्यक्रम में दोनों समुदायों के लोगों ने मिलकर नमाज अदा कर लौट रहे नमाजियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर नमाजियों को शरबत पिलाया गया और सभी को ईद की दिल से मुबारकबाद दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारा, प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना था, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

वहीं, विद्याधर नगर थाना की ओर से भी सुरक्षा और शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। थाना अधिकारी के नेतृत्व में पूरी टीम नमाज के दौरान और पूरे क्षेत्र में मौजूद रही, जिससे क्षेत्र में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस सहयोग के लिए उनका स्वागत किया और दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस पहल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुराना विद्याधर नगर आज भी गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण है। त्योहार के इस खास मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशियां बांटी और एकता का मजबूत संदेश दिया।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube