उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह वृद्ध को बचाने के लिए आए आगे ब्लड बैंक पहुंच किया रक्त दान
By Goapl Gupta ·
21 Mar 2026 ·
29 views
उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने की मानवता की मिसाल पेश
गंभीर रूप से बीमार 75 वर्षीय वृद्ध देवी चरण को अति दुर्लभ रक्त समूह AB- की थी जरूरत
उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह वृद्ध को बचाने के लिए आए आगे ब्लड बैंक पहुंच किया रक्त दान
धौलपुर (दीपू वर्मा) वृद्ध देवीचरण रावत के परिजन ने बताया कि गुरुवार को उनके पिता की तबीयत अचानक से बिगड़ जाने पर वह अपने पिता को बाड़ी के एक निजी चिकित्सक के पास लेकर गए जहां पर निजी चिकित्सक के द्वारा पिता का स्वास्थ्य परीक्षण कर यह कहकर कि आपके परिजन गम्भीर रूप से बीमार है और उन्हें तुरंत उच्च से स्तरीय चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता है चिकित्सक के द्वारा वृद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय धौलपुर कर दिया गया रेफर करने उपरांत परिजन 75 वर्षीय वृद्ध देवीचरण को जिला चिकित्सालय धौलपुर में भर्ती करा दिया गया जिला चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकों की टीम जब वृद्ध की गंभीर स्थिति को देख कर जांच करवाई गई जांचों में पाया कि मरीज के शरीर में भरी खून 4 g hemoglobin है प्लेटलेट्स भी लगभग 20 से हजार है और मरीज का ब्लड ग्रुप rearest ब्लड ग्रुप AB - जो बहुत ही दुर्लभ किस्म का ब्लड ग्रुप है जो पूरे विश्व की आबादी में से मात्र 0.5% लोगो में पाया जाता है l
इस पर मरीज के परिजन अशोक रावत जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक पहुंचे और वहां पर अपने परिजन के लिए whole AB - ब्लड के लिए निवेदन किया गया परन्तु ब्लड बैंक में whole AB - ब्लड उपलब्ध नहीं होने से वृद्ध के परिजनों में अफरा तफरी मच गई और AB - रक्त समूह के रक्त दाता की खोजबीन शुरू हो गई कहीं कोई रक्तदाता नजर नहीं आया तभी ब्लड बैंक के एक कर्मचारी ने परिजनों को बताया कि पूर्व में एक उप निरीक्षक जो तत्सम कोलारी थानाधिकारी हरेंद्र सिंह का रक्त समूह AB-है जो कई बार रक्त दान शिविर में रक्त दान करते रहते हैं
एक बार आप उनसे पूछ लो इस पर वृद्ध के परिजन अशोक रावत के द्वारा उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह को मोबाइल पर अपने परिजन के गंभीर स्थिति से अवगत कराते हुए रक्त दान करने की अपील की जिस पर उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह हाल पदस्थापित पुलिस थाना निहालगंज द्वारा मानवीय पहल करते हुए तुरंत प्रभाव से ब्लड बैंक पहुंच कर रक्त दान किया और गंभीर रूप से बीमार देवी चरण की जान बचा कर मानवीयता की पहल की