ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

अम्बेरी-आरटीओ रोड पर खतरनाक मोड को लेकर बैठक आयोजित लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर व्यक्त की चिंता

By Goapl Gupta · 23 Mar 2026 · 9 views
अम्बेरी-आरटीओ रोड पर खतरनाक मोड को लेकर बैठक आयोजित
लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर व्यक्त की चिंता

उदयपुर। शहर के भुवाणा क्षेत्र स्थित कृष्ण विहार, कृष्ण कुंज विहार एवं रूपनगर कॉलोनियों के रहवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में अम्बेरी-आरटीओ रोड पर हनुमानजी मंदिर के पास बने खतरनाक अंधे मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई।
बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया कि कॉलोनियों के निवासियों को रोजमर्रा के आवागमन के लिए इसी मार्ग का उपयोग करना पड़ता है, लेकिन ब्रिज से नीचे उतरते समय अंधे मोड़ के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए वे लंबे समय से नगर विकास न्यास और उदयपुर विकास प्राधिकरण से मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा उदयपुर की प्रदेश एसटी मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती संतोष मीणा ने की। बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि हनुमानजी मंदिर को कॉलोनी में उपलब्ध खाली भूमि पर स्थानांतरित किया जाए, तो सड़क के बीच बने अंधे मोड़ को हटाया जा सकता है। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आवागमन सुरक्षित हो सकेगा। निर्णय लिया गया कि इस प्रस्ताव को शीघ्र ही उदयपुर विकास प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी।
बैठक के अंत में कृष्ण कुंज विहार समिति के अध्यक्ष शैतान सिंह देवड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube