राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महा सभा का परिचय सम्मेलन संम्पन्न --
By Goapl Gupta ·
23 Mar 2026 ·
18 views
राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महा सभा का परिचय सम्मेलन संम्पन्न -- कैलाश चंद्र कौशिक जयपुर! 22/03/26
*परिचय सम्मेलन में 85 जोड़े तय*
गौड ब्राह्मण महासभा राजस्थान के द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन में 20 हजार से अधिक समाज बंधुओ ने हिस्सा लिया! इसमें एक अमेरिकन युवक- युवती का जोड़ा भी तय हुआ!
युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलंगिया एडवोकेट ने बताया कि जिसमें 85 जोड़ों में एक अमेरिका का जोड़ा भी तय हुआ
लगातार 19 वर्ष से परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अब तक 50,000 से अधिक परिवारों को इसको लाभ प्राप्त हुआ है परिचय सम्मेलन में न सिर्फ हिंदुस्तान के बल्कि विदेश में रहने वाले समाज बंधु भी हिस्सा लेते हैं
परिचय सम्मेलन की पुस्तिका युगल दर्पण का विमोचन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद पूर्व शिक्षा मंत्री घनश्याम तिवारी व विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षा मंत्री बृज किशोर शर्मा व सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा पूर्व आईजी लक्ष्मणगढ़ पूर्व डीआईजी जगदीश चंद्र शर्मा वेस्ट चिकित्सक श्याम सुंदर शर्मा डॉक्टर पुष्कर तिवारी मधुसूदन शर्मा उमेश शर्मा आदि रहे !
प्रदेश अध्यक्ष विजय हरितवाल ने बताया कि हिंदुस्तान के सभी राज्यों के साथ-साथ वर्चुअल माध्यम से विदेश में रह रहे परिवारों ने भी सम्मेलन में सम्मिलित होकर जोड़े तय किया
घनश्याम तिवारी ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता व कम से कम तीन बच्चे पैदा करने हेतु समाज से आह्वान किया समाज के सभी समाज बंधुओ को सनातन धर्म की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाने हेतु आवाहन किया विधायक गोपाल शर्मा के द्वारा समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति के उत्थान व एकता पर जोर दिया गया गोपाल शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण हमेशा सभी को दशा और दिशा देता है ब्राह्मण समाज हमेशा सभी समाजों को साथ लेकर व उत्थान के लिए कार्य करता है ब्राह्मण समाज ने कभी स्वयं की बात ना कर विश्व के कल्याण की बात की है
वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय बासोतिया समाज के चेन्नई हैदराबाद गुवाहाटी दीमापुर मिजोरम आगरा दिल्ली गाजियाबाद इंदौर महाराष्ट्र कर्नाटक पंजाब हरियाणा जम्मू कश्मीर के समाज बंधुओ ने हिस्सा लिया!
पंकज पचलंगिया ने बताया सामूहिक विवाह का आयोजन मई में किया जाएगा
कार्यक्रम में प्रमुख महामंत्री रामस्वरूप जोशी कार्यालय मंत्री राम मोहन शर्मा चंद्रशेखर शर्मा जोधराज शर्मा तनिष्क शर्मा चेतन व्यास कल्याण दत्त शर्मा राकेश तिलावत अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया
गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज पचलंगिया एडवोकेट ने बताया अब तक किए गए परिचय सम्मेलन में 50 हजार से अधिक परिवारों को इसका लाभ हुआ है
समाज के विदेशों में रहने वाले परिवार के साथ-साथ सरकारी उच्च पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी एडवोकेट डॉक्टर इंजीनियर नौकरी एवं व्यापारी आदि ने परिचय दिया
कार्यक्रम परशुराम भवन विद्याधर नगर जयपुर में आयोजित किया गया