ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट द्वारा नवसंवत्सर अभिनंदन एवं श्याम भजन संध्या का हुआ आयोजन* -

By Goapl Gupta · 23 Mar 2026 · 24 views
*गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट द्वारा नवसंवत्सर अभिनंदन एवं श्याम भजन संध्या का हुआ आयोजन* -- कैलाश चंद्र कौशिक
जयपुर! 22/03/2026 हाल ही गोपाल सेवा भाव ट्रस्ट, इंदिरा गांधी नगर, जयपुर द्वारा ट्रस्ट के चतुर्थ वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में
“नवसंवत्सर अभिनंदन एवं श्याम भजन संध्या”का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन शनिवार, 21 मार्च 2026 को रिद्धि-सिद्धि गार्डन सेक्टर-3, इंदिरा गांधी नगर,जगतपुरा, में बहुत ही धूम धाम से किया गया।
ट्रस्ट संरक्षक अखिल शुक्ला ने बताया कि सामाजिक समरसता , धार्मिक आस्था, नयी पीढ़ी में संस्कारों, चरित्र निर्माण के दृष्टिगत आयोजन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी डा.अशोक दुबे ने बताया कि इस अवसर पर भजन गायक,, पुरूषोत्तम शर्मा बृजवासी ने हम भीड़ नहीं हैं बाबा!
जब से लगाई घर में बाबा तेरी तस्वीर,बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरों वाली मैया,,,, भजन सुनाए
साथ ही विक्की शर्मा, गंगानगर, संजू शर्मा, शाहपुरा, नंदा भाई, भुसावर ने भी सुर सरिता बहाई एवंकृष्ण सुदामा, राधा कृष्ण, माँ दुर्गा की झांकियां भी प्रस्तुत की गई।
शहर के प्रबुद्धजनों में ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के सुनील शर्मा जी की उपस्थिति प्रमुख रही, उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी।
ट्रस्ट अध्यक्ष कवि सुरेंद्र शर्मा के साथ सभी ट्रस्ट सदस्यों ने , श्याम बाबा को रिझाने के लिए उनकी स्वरचित रचना रचना श्याम आ जाओ का संगीतमय गायन भी किया ।
ट्रस्ट सदस्य ब्रजेश सोनी, माधव मिश्रा, कृष्ण झालानी आशीष शर्मा, भुवनेश,कपिल पचौरी, मनीष शर्मा, अमित मिश्रा, दीपक कराडिया, पुनीत जैन का संपूर्ण सहयोग रहा !
इंदिरा गांधी नगर के प्रबुद्ध नागरिक जन पार्षद छोटू राम मीणा, देवा जी,महेश कराडिया, नरेश,नीतेश, मोहित गौतम तुलसी गुप्ता, श्याम मीणा, इमी लाल, चिराग सहित सैकड़ों की संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube