मुस्लिम इदरीशी महासभा की बैठक में दर्ज़ी समाज के उत्थान और विकास पर विस्तार से की गयी चर्चा👈
By Goapl Gupta ·
23 Mar 2026 ·
23 views
*मुस्लिम इदरीशी महासभा की बैठक में दर्ज़ी समाज के उत्थान और विकास पर विस्तार से की गयी चर्चा👈✍️*
*मया बाजार संवाददाता की खास रिपोर्ट 👈✍️*
*मया - बाजार (अयोध्या):-*
मुस्लिम इदरीशी महासभा इदरीसिया (दर्ज़ी) समाज की वार्षिक बैठक उस्ताद देग की फातिहा के मुबारक़ मौके पर आज मया ब्लॉक के बेरासपुर गांव में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का आगाज़ आयते कलामुल्लाह अल्लाह के मुकद्दस कलाम से शुरू हुआ। और नातिया कलाम पेश करते हुये बुजुर्ग मौलवी अब्दुल जब्बार ने हज़रते इदरीस अलैहिस्सलाम के बयानात पेश किये। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में जिला वक्फ कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ ने सभा को सम्बोधित करते हुये समाज को एकजुट करने आपसी मेल- मिलाप ,भाईचारा कायम रखने वा समाज को संगठित रहने, एवं दहेज महिला उत्पीड़न जैसी गम्भीर समस्या को खत्म करने की बात कहीं। और विशिष्ट अतिथि के रूप में तुगलकाबाद नई दिल्ली से आये शौकत अली और मोहम्मद समीर ने समाज के प्रति हर विषम परिस्थिति में अपने समाज की हर तरह से खिदमत करने की बात कहीं।मुस्लिम इदरीशी महासभा मया ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिगिनियांँ सरजमीं आस्ताने के ख़ादिम वा युवा समाजसेवी मास्टर मुबारक़ अली इदरीशी जी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुये क्रान्तिकारी वीर अब्दुल हमीद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में इदरीसिया(दर्ज़ी )समाज से जुड़ी कई समस्याओं और मामलों का बिरादरी की सर्वसम्मति से निस्तारण भी किया गया। और अन्त में कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम का संचालन कर रहे मुस्लिम इदरीशी महासभा के मया ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर मुबारक़ अली इदरीशी सहित सभी बिरादरी के लोगों ने मुख्य अतिथि जिला वक्फ कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ जी को माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर बिरादरी के चौधरी मौलवी अब्दुल जब्बार, पूर्व चौधरी जाबिर अली, मास्टर राहत अली सलमानी,सोहराब अली, डॉ. साबिर हुसैन ,मुसीबत अली, मोहम्मद इदरीश,मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद कैफ इदरीशी सहित बड़ी संख्या में इदरीशी बिरादरी के लोग मौजूद रहें।