भारतीय रेलवे ने अतिक्रमण रोकने और सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जोन में 16,398 किमी रेल पटरियों के किनारे सुरक्षा घेराबंदी (फेंसिंग) की*
By Goapl Gupta ·
23 Mar 2026 ·
18 views
*भारतीय रेलवे ने अतिक्रमण रोकने और सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी जोन में 16,398 किमी रेल पटरियों के किनारे सुरक्षा घेराबंदी (फेंसिंग) की*
*सबसे अधिक फेंसिंग उत्तर मध्य रेलवे (2,721 किमी), दक्षिण मध्य रेलवे (2,326 किमी) और पश्चिमी रेलवे (2,257 किमी) जोन में की गई है*
*लोनावला-पुणे-दौंड मार्ग पर पैदल यात्री सबवे के साथ सुरक्षा घेराबंदी का कार्य प्रगति पर है, 290 किमी में से 150 किमी कार्य ₹209.38 करोड़ की स्वीकृत परियोजना के तहत पूरा किया जा चुका है*
भारतीय रेलवे (आईआर) में ट्रेन संचालन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय के रूप में, उन मार्गों पर जहाँ ट्रेनों की तय गति 110 किमी प्रति घंटे से अधिक है, साथ ही अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिक्रमण को रोकने और सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा घेराबंदी (फेंसिंग) का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, मवेशियों, पैदल यात्रियों और छोटे वाहनों को रेलवे लाइन पार करने में सुविधा देने के लिए सुरक्षा फेंसिंग के साथ पैदल यात्री सबवे भी बनाए जा रहे हैं।
पूरे लोनावला-पुणे-दौंड मार्ग पर सुरक्षा घेराबंदी प्रदान करने के लिए ₹209.38 करोड़ की लागत का कार्य स्वीकृत किया गया है। इस कार्य में पैदल यात्री सबवे के साथ लगभग 290 किमी फेंसिंग का निर्माण शामिल है। खंड की पूरी लंबाई के लिए निविदा आवंटित कर दी गई है और अभी तक लगभग 150 किमी फेंसिंग का कार्य पूरा हो चुका है।
अब तक विभिन्न रेलवे जोनों में की गई सुरक्षा फेंसिंग का विवरण इस प्रकार है (किमी में):
क्षेत्रीय रेलवे लगाई गई बाड़ की लंबाई (किलोमीटर में)
मध्य 966
पूर्व 754
पूर्व मध्य 730
पूर्व तट 533
उत्तर 736
उत्तर मध्य 2721
उत्तर पूर्व 613
पूर्वोत्तर सीमा 153
उत्तर पश्चिम 1539
दक्षिण 827
दक्षिण मध्य 2326
दक्षिण पूर्व 209
दक्षिण पूर्व मध्य 365
दक्षिण पश्चिम 255
पश्चिम 2257
पश्चिम मध्य 1415
कुल 16398
यह जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में प्रश्नों का उत्तर देते हुए दी।