ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

शिबना हुसैन को मिली पीएच.डी. की उपाधि

By Goapl Gupta · 23 Mar 2026 · 32 views
शिबना हुसैन को मिली पीएच.डी. की उपाधि

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा डॉ. शिबना हुसैन को पी.एच.डी. की उपाधि प्रदान की गई।
डॉ. शिबना हुसैन ने अपना शोध कार्य अभियांत्रिकी महाविद्यालय बारां के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में पूर्ण किया। शोध विषय “ए सस्टेनेबल एनर्जी फ्रेमवर्क फॉर प्लानिंग एंड ऑप्टिमाइजेशन ऑफ़ रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सेज इंटीग्रेशन सिस्टम्स” रहा, जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा (सौर–पवन) के प्रभावी एकीकरण से प्रदूषण में कमी, ऊर्जा सुरक्षा और बिजली लागत में दीर्घकालीन बचत, स्मार्ट सिटी योजनाओं को मशीन लर्निंग द्वारा डेटा-आधारित ऊर्जा समाधान प्रदान करना और उद्योगों तथा आवासीय क्षेत्रों के लिए हरित ऊर्जा उपयोग को बढ़ावा तथा भारत के सतत ऊर्जा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
रिन्यूएबल एनर्जी विभाग, आरटीयू कोटा के विभागाध्यक्ष डॉ. शिव लाल ने शोधार्थी का सतत उत्साहवर्धन किया। यह शोधकार्य विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित पीएचडी की न्यूनतम अवधि अर्थात 3 वर्षों में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया | डॉ. शिबना हुसैन के कुल 20 शोध-पत्र उच्च स्तरीय जर्नल्स एवं अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रकाशित हुए हैं। शोध की प्रासंगिकता, नवीनता और सामाजिक उपयोगिता को सभी ने विशेष रूप से सराहा।
डॉ. शिबना हुसैन वर्तमान में IIIT कोटा में कार्यरत हैं।

More News

आद्य संवाददाता देवर्षि नारद जयंती पत्रकार सम्मान 2026 3 मई को उदयपुर में
भारतीय संविधान के सिंधी देवनागरी लिपि में उपराष्ट्रपति द्वारा विमोचन में उदयपुर के राजानी और अन्य समाजजन भी बने साक्षी देश बर से सिंधी समाज के कई समाजबंधु पहुंचे, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व सांसद शंकर लालवानी के प्रयासों से सिंधी समाज को मिला गौरव
गोविन्द ठाकुर बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव*
*सामूहिक विवाह समारोह के लिए 8वाँ युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित*
लक्ष्मणगढ़ के लाल डॉ. सौरभ जोशी पुत्र डॉक्टर पशुपति जोशी लक्ष्मणगढ़ को दिल्ली में मिला हेल्थ आइकन अवार्ड, नगर में हुआ भव्य सम्मान समारोह
अतीत के झरोखे में बसंत कुमार लाटा सीओ स्काउट सीकर 1992-93 राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल जी शर्मा से राष्ट्रपति रोवर अवार्ड प्राप्त करते हुए
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube