धर्मशाला में चल रहे थाने में आपसी व विभागीय सहयोग से बनवाएं फाइबर के 5 कमरे
By Goapl Gupta ·
23 Mar 2026 ·
48 views
धर्मशाला में चल रहे थाने में आपसी व विभागीय सहयोग से बनवाएं फाइबर के 5 कमरे
संजय चौहान रूपवास भरतपुर
रूपवास क्षेत्र की गहनौली थाना जो कई वर्षों से धर्मशाला के एक कमरे में चल रहा था। उसमें थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह ने आपसी व विभागीय सहयोग से खाली जगह पर फाइबर के पांच कमरों का निर्माण करवा दिया। जिससे पुलिस को रहने, सामान रखने, मालखाना व मैस बनाने में साहूलियत मिल गई। वहीं थाने पर पहुंचने वाले लोगों को भी सुविधा मिल रही है। गहनौली क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि की दशकों से गहनौली मोड़ पर धर्मशाला के हाल नुमा बड़े कमरे में पुलिस चौकी चल रही थी। कुछ वर्षों पूर्व इस चौकी को थाने के रूप में क्रमोन्नत कर दिया गया। उसके बावजूद भी थाना धर्मशाला में ही चलता रहा। थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह के आने पर थानाधिकारी ने स्टाफ व विभागीय अधिकारियों के सहयोग से धर्मशाला के निकट पड़ी भूमि पर फाइबर के पांच कमरों का निर्माण करवा दिया। इन कमरों का निर्माण होने से एक कमरे में एच एम कार्यालय, दूसरे कमरे में मालखाना, तीसरे कमरे में कम्प्यूटर कक्ष व दो कमरों में स्टाफ के रहने की सुविधा कर दी गई। वहीं खाली जगह पर जप्तशुदा वाहनों के खड़े होने का स्थान बना दिया गया। थानाधिकारी कृष्णवीर सिंह के आने के पश्चात थाने में इतने कार्य करवाए जाने पर ग्रामीणों ने थानाधिकारी व पुलिस स्टाफ की सराहना की है वहीं थानाधिकारी का कहना है कि समस्त स्टाफ के सहयोग से यह कार्य संभव हो पाया है कार्य को पुणतय संभव करने में हेड कांस्टेबल लेखराज का पुर्ण संयोग रहा