ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

मासिक संगीत गोष्ठी में सैक्सोफोन वादन 25 को हरियाणा रोहतक के बिरेंद्र कुमार देंगे सैक्सोफोन वादन की प्रस्तुति

By Goapl Gupta · 23 Mar 2026 · 60 views
मासिक संगीत गोष्ठी में सैक्सोफोन वादन 25 को

हरियाणा रोहतक के बिरेंद्र कुमार देंगे सैक्सोफोन वादन की प्रस्तुति

उदयपुर जनतंत्र की आवाज। गुलाब बाग रोड मातुल कृपा स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में चैत्र मासिक संगीत गोष्ठी एवं संगीत प्रतियोगिता का आयोजन 25 मार्च बुधवार को शाम 5:00 बजे संस्थान परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर मूलतः हरियाणा रोहतक के संगीत कलाकार बिरेंद्र कुमार सैक्सोफोन वादन की प्रस्तुति देंगे। संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि बिरेंद्र कुमार 26 साल से ब्रास बैंड के उत्कृष्ट कलाकार और संगीत शिक्षक हैं इन्होंने कई बड़े-बड़े मंचों पर अपने शिष्यों को तैयार कर ब्रास बैंड की उम्दा प्रस्तुति करवाई है। वर्तमान में बिरेंद्र कुमार ट्रंपेट ब्रास बैंड और सैक्सोफोन की शिक्षा अपने विद्यार्थियों को दे रहे हैं। विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर संगीत विद्यार्थी गायन वादन की प्रस्तुति देंगे। मासिक गोष्ठी में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थी को प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा।

More News

श्री कान्य कुब्ज ब्राह्मण . विकास. समिति जयपुर की त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न*
समय पर ठोस निर्णय लेने की क्षमता ही जीवन के दुखों को दूर करती है : मुनि श्री आदित्य सागर
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनौर हवेली में उत्साहपूर्वक मनाया गया स्पोर्ट्स डे
नृत्यनृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच - 83 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और डांस छात्रवृत्ति, 15 अगस्त तक होंगे पंजीयन - पदाधिकारियों ने किया कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन -
शिवानी त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष, निर्मला कंवर बनी जिलाध्यक्ष
संग्रहालय समाज, संस्कृति और समुदायों को जोड़ने वाले सशक्त माध्यम -डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube