राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत*
By Goapl Gupta ·
24 Mar 2026 ·
64 views
*राजकीय कन्या महाविद्यालय विद्याधर नगर में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत*
जयपुर, 23 मार्च।
राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 23 मार्च से 30 मार्च तक विशेष चरण के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अलका त्रिपाठी ने की। उन्होंने स्वयं सेविकाओं एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए शहीदी दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा छात्राओं को देशभक्ति की भावना को सदैव बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ गीत के सामूहिक गायन से हुई, जिसमें सभी छात्राओं ने एक स्वर में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्राओं को शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई, जिससे उन्हें देशभक्ति के प्रति प्रेरणा मिली।
आगामी दिनों में ‘वंदे मातरम्’ थीम पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें वंदे मातरम् सेल्फी बूथ, वंदे मातरम् बूथ, प्रदर्शनी, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख हैं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुमन ढाका, मधुलिका सिंह, उज्जवल, पंकज कुमारी, श्री वीरेंद्र वर्मा, श्री सांवरमल जाट एवं श्री महेश कुमार कुमावत सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।