ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

उत्तर पश्चिम रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 71वीं बैठक का आयोजन*

By Goapl Gupta · 25 Mar 2026 · 25 views
*उत्तर पश्चिम रेलवे पर क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 71वीं बैठक का आयोजन*

उत्तर पश्चिम रेलवे, प्रधान कार्यालय, जयपुर के "संकल्प" सभाकक्ष में बुधवार, दिनांक 25 मार्च, 2026 को महाप्रबंधक, उत्तर पश्चिम रेलवे श्री अमिताभ की अध्यक्षता में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 71वीं बैठक का आयोजन किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर आयोजित क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 71वीं बैठक में दिसंबर-2025 को समाप्त तिमाही की राजभाषा हिंदी प्रगति की क्षेत्रीय स्तर पर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न मदों में राजभाषा नीति के अनुरूप हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की शुरुआत में श्री शिवेन्द्र मोहन, मुख्य राजभाषा अधिकारी ने अपने संबोधन में उत्तर पश्चिम रेलवे पर राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार की स्थिति पर प्रकाश डाला तथा तिमाही के दौरान आयोजित प्रमुख गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधान कार्यालय स्तर पर त्रैमासिक हिंदी ई-पत्रिका "मरुधरा" का नियमित प्रकाशन किया जा रहा है। उन्होंने, हिंदी कार्यशालाओं, प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कार वितरण समारोह सहित विभिन्न आयोजनों की जानकारी भी दी।

महाप्रबंधक एवं समिति अध्यक्ष श्री अमिताभ ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे का अधिकांश क्षेत्र राजभाषा नियमों के अंतर्गत 'क' क्षेत्र में आता है, अतः राजभाषा हिंदी में कार्य करना हमारा संवैधानिक एवं नैतिक दायित्व है। उन्होंने मूल पत्राचार में हिंदी का प्रयोग बढ़ाने पर बल दिया। अध्यक्ष महोदय ने संसदीय समिति से प्राप्त आवासनों पर त्वरित एवं सटीक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होने तकनीकी क्षेत्रों में भी राजभाषा का प्रयोग करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक महोदय ने मरुधरा पत्रिका के प्रकाशन की श्रृंखला को जारी रखने के लिए कहा तथा निर्देश दिए कि इस पत्रिका में रेलवे के विभिन्न विभागों में हो रहे कार्यों को भी समुचित स्थान प्रदान किया जाए।

इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय द्वारा 'मरुधरा ई-पत्रिका के 33वें अंक का विमोचन किया गया तथा रेलवे बोर्ड की व्यक्तिगत नकद पुरस्कार योजना के अंतर्गत पुरस्कार प्राप्त करने वाले 05 कर्मचारियों तथा अखिल रेल हिंदी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहे विजेताओं को सम्मानित किया।

बैठक के दौरान वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी द्वारा कार्यसूची पर मदवार चर्चा की गई तथा समिति सदस्यों से राजभाषा के प्रचार-प्रसार हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए। सभी सदस्यों ने राजभाषा हिंदी के प्रयोग को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।

बैठक के अंत में श्री कपिल सिंघल ,उप मुख्य राजभाषा अधिकारी ने समिति के सभी सदस्यों की सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

More News

करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
गोटन में औद्योगिक आवागमन को मिलेगी नई गति* *गोटन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा पुनर्विकास*
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube