ShubhBhaskar
JANTANTRAKI AWAZ
E Paper

योगनृत्य में किया विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन राष्ट्रीय योग शिविर में हुई प्रस्तुतियां

By Goapl Gupta · 26 Mar 2026 · 31 views
योगनृत्य में किया विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन

राष्ट्रीय योग शिविर में हुई प्रस्तुतियां

उदयपुर। जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय सभागार में योगसिद्ध बालक-बालिकाओं ने योगनृत्य प्रस्तुत कर विभिन्न योगासनों का अद्भुत प्रदर्शन किया। अवसर था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय आसान व योग नैपुण्य वर्ग की सांस्कृतिक संध्या का।

तमिलनाडु प्रांत के सह शारीरिक शिक्षण कार्य प्रमुख व अखिल भारतीय आसन विषय प्रमुख सुब्रमण्यम, विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो शिवसिंह सारंगदेवोत, राजस्थान क्षेत्र के प्रचारक प्रमुख श्रीवर्द्धन व अखिल भारतीय योग विषय प्रमुख प्रभात आमेटा ने माँ भारती व माँ शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उमेश श्रीमाली ने उपरणा धारण करा अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थी बालक-बालिकाओं ने योगेश्वर श्रीकृष्ण की स्तुति पर आधारित भरतनाट्यम नृत्य, आदियोगी शिव, नाथ परंपरा के गुरुओं व भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए गीतों के साथ योगनृत्यों की प्रस्तुतियाँ दीं। इसके साथ ही योग साहित्य में वर्णित शोधन कर्म का भी प्रदर्शन हुआ। तरुणा वैष्णव, कार्तिक जयसवाल, मान्या शर्मा, योगिता स्वर्णकार, श्रुति दवे, गुणवंत सिंह, चिराग परमार, शिवराज आचार्य, जसवीना सनाल, जसवंत ने प्रस्तुतियाँ दी। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा उपरणा धारण करा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन पुष्पदीप ने किया।

More News

कर्मों के फल दाता और न्याय के देवता भगवान शनि देव जयंती पर ब्रह्मदेव जागरण मंच का दिव्य शरबत वितरण ब्रह्मदेव जागरण मंच निःस्वार्थ सेवा का संगठन : शिव प्रसाद त्रिपाठी
करीरी में पांच कुण्डीय शनि महायज्ञ, 121 महिलाओं की कलश यात्रा निकली शनि जन्मोत्सव एवं शिखर स्थापना महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
राजकीय महाविद्यालयों में आयुक्तालय ,काॅलेज शिक्षा ,राजस्थान ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए संशोधित ऑनलाईन प्रवेश काय॔क्रम जारी
अमेरिका में गूंजा जयपुर की बेटी का नाम, 14 वर्षीय इनाया खान बनीं घाना टीम की ग्लोबल लीडर
शिक्षा के लिए आगे आए शिक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी निर्माण हेतु ₹21,500 का सहयोग
नगरपालिका नीमकाथाना क्षेत्र में स्थित समस्त सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों एवं यूरिनल्स का विशेष निरीक्षण किया गया।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube